’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा

Updated on 20-08-2026 02:55 PM

कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुण एक्का को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बारिश के कारण सीढ़ियों एवं पाथवे पर जमा काई और फिसलन को तत्काल साफ कराया जाए, ताकि पार्क में आने वाले नागरिकों को टहलने और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्क में खरपतवार को साफ करने पेड़ो की टहनियों को छटाई जैसे कार्य समय पर करने के निर्देश दिए।उन्होंने पार्क में अनावश्यक रूप से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न होने देने के लिए भी उचित निगरानी एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

’ओपन जिम के खराब उपकरणों की हो मरम्मत’ : 

कलेक्टर ने इंदिरा पार्क स्थित ओपन जिम का भी अवलोकन किया। उन्होंने खराब एवं अनुपयोगी उपकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को ओपन जिम की सुविधा का बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने पार्क में पर्याप्त रोशनी, बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

’वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश’ : 

कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई का जायजा लिया जाए। नालियों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव कराने तथा जलभराव वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

’आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए चलाएं अभियान’ : 

कलेक्टर ने शहर की सड़कों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए उनकी धरपकड़ एवं सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापन के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम नियमित रूप से निगरानी करे।

कलेक्टर ने शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.