कई मायनों में महत्वपूर्ण दतिया उपचुनाव, भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की 'अग्निपरीक्षा'

Updated on 01-08-2026 12:08 PM
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम केवल भाजपा या कांग्रेस की हार-जीत तक सीमित नहीं हैं। यह मिशन 2028 की तैयारियों और जनता के मूड की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद यह चौथा उपचुनाव है। पहले के तीन उपचुनावों में भाजपा दो-एक से आगे चल रही है। अब दतिया उपचुनाव का परिणाम बताएगा कि किसका ग्राफ बढ़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली परीक्षा

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। उन्होंने चुनाव के दौरान दतिया में लगातार प्रवास किया और पार्टी की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी। इस चुनाव परिणाम को उनके संगठनात्मक नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन की पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

पिछले तीन उपचुनावों का गणित

वर्ष 2023 के बाद मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव हुए। उसमें भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट जीती थी। बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से लोकसभा चुनाव के कारण रिक्त हुई थी। यहां भाजपा के रमाकांत भार्गव चुनाव जीते।

उधर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव कांग्रेस से विधायक कमलेश शाह के पार्टी छोड़ने की वजह से हुआ। भाजपा ने कमलेश शाह पर दांव लगाया और उन्होंने कांग्रेस की इस परंपरागत सीट पर कमल खिलाया।

कांग्रेस के रामनिवास रावत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। उन्हें वन मंत्री बनाया गया और पद पर रहते उनकी श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने विजय प्राप्त कर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

दतिया उपचुनाव के पीछे का कारण और प्रत्याशी

कुछ ऐसी ही स्थिति दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर है। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था, मगर आर्थिक अनियमितता से जुड़े एक मामले में न्यायालय ने उन्हें तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके कारण वह अयोग्य हो गए और उनकी सदस्यता समाप्त हो गई, जिसके कारण उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा।

दोनों दलों का प्रचार और कसौटी

दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंकी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता दतिया पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चार दिन रहे। यहां के परिणाम से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संगठनात्मक नेतृत्व, चुनाव प्रबंधन के साथ सरकार के कामकाज को कसौटी पर कसा जाएगा तो कांग्रेस के पीढ़ी परिवर्तन, संगठन सृजन की परीक्षा भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.