ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात

Updated on 25-08-2026 03:47 PM

कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योगेन्द्र श्रीवास ने  बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटमा एवं ग्राम पंचायत गढतर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की और जमीन पर बैठकर आम ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। जनचौपाल में सभी से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भ्रमण में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम उपस्थित रही।

निर्मित आवासों का निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत हितग्राहियों के नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान पक्के आवास से बढ़ी सहूलियत पर हितग्राहियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

दरी में बैठ कर सीधा संवाद

अपने निरीक्षण भ्रमण में ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वह सहजता से दरी में बैठकर ग्रामीणों को सुनते रहे। पहले उनके खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी लेने के बाद उनहोने सभी हितग्राहियों से एक एक कर उनके पास आवास निर्माण करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों से सीधे जानकारी लेते हुए उन्होने मैदानी अमले को निरंतर संवाद कर हितग्राहियों को संसाधन जुटाने में आवश्यक मदद करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवास निर्माण से संबंधित विषयों के निराकरण हेतु जन चौपाल आयोजित की गई।

निरंतर संपर्क से समाधान

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश पर आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने कहा कि प्रत्येक हितग्राही सजग होकर अपने लाभ के लिए ग्राम पंचायतों में संपर्क करें और किसी भी तरह की मदद के लिए प्रशासन की टीम हमेशा तत्पर हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को आबंटित आवास निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा हो इसके लिए मैदानी टीम निरंतर संपर्क बनाए हुए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.