दूध से घी तक मिलावट का खेल! MP में 11.73 लाख किलो खाद्य सामग्री जब्त, 25 ब्रांड के घी में खतरनाक मिलावट

Updated on 26-08-2026 12:42 PM

भोपाल। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश भर में दूध और इससे बने उत्पादों की जांच के लिए 20 जुलाई से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अभी तक 4642 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 680 सैंपलों की जांच हो पाई है। जांच में 174 सैंपल अमानक पाए गए हैं, जबकि घी के 25 ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित मिले हैं। असुरक्षित सैंपलों से मतलब है कि उनमें कोई बाहरी चीज मिलाई गई है, जो जीवन के लिए खतरनाक भी हो सकती है।

अभियान के अंतर्गत पांच करोड़ 61 लाख रुपये की 11 लाख 73 हजार किलो खाद्य सामग्री मिलावट के संदेह में जब्त की जा चुकी है। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 18 उत्पादकों के रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, एनालाग पनीर पर प्रतिबंध के बाद 10,835 किलो पनीर भी जब्त किया जा चुका है।

निर्माताओं और विक्रेताओं के विरुद्ध कोर्ट में प्रस्तुत होंगे प्रकरण

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लिए गए सैंपलों में से 2605 विधिक और बाकी सर्विलांस यानी निगरानी के संबंध में लिए गए हैं। अमानक पाए गए सैंपलों के निर्माताओं और विक्रेताओं के विरुद्ध कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किए जाएंगे।

नागपुर और गुजरात के अधिकारियों को लिखा पत्र

  • उधर, बस के माध्यम से नागपुर से दूध, मावा, केक आदि उत्पादों के परिवहन के प्रमाण मिलने के बाद नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मनोज पुष्प ने नागपुर के कलेक्टर को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

  • इसी तरह, गुजरात के अहमदाबाद स्थित बालाजी डेयरी प्रोडक्ट का घी असुरक्षित पाए जाने पर वहां के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को पत्र लिखकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     29 August 2026
    भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
     29 August 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
     29 August 2026
    भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
     29 August 2026
    भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
     29 August 2026
    भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
     29 August 2026
     भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
     29 August 2026
    भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
     29 August 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
     29 August 2026
    भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
    Advt.