तिरंगा यात्रा, कर्रेगुट्टा में फहराया जाएगा तिरंगा:आंध्र-तेलंगाना और छ्त्तीसगढ़ को जोड़ती है पहाड़ी

Updated on 14-08-2026 12:16 PM
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहुंचेगी। इसी के साथ यात्रा का समापन होगा।

नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ के नाम से चर्चित और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन और हिड़मा, देवा, दामोदर, आजाद जैसे बड़े कैडर्स का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था।

यहीं नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री थी और इसी इलाके से नक्सली संगठन, मिलिट्री गतिविधियां संचालित होती थीं। सालभर पहले फोर्स ने देश का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन लॉन्च कर कर्रेगुट्टा पहाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था।

ऑपरेशन के दौरान 31 नक्सली मारे गए और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। इस इलाके में नक्सलियों ने हजारों IED भी लगा रखे थे। अब पहाड़ी पर पूरी तरह से फोर्स का कब्जा है। ऐसे में पहली बार कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप समेत सैकड़ों स्थानीय लोग और पुलिस जवान इस तिरंगा यात्रा में शामिल हैं।

तिरंगा यात्रा पहुंची बीजापुर, कुर्रेगुट्टा में होगा समापन

तीसरे दिन तिरंगा यात्रा बीजापुर पहुंची। यहां से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। कभी माओवादियों का गढ़ मानी जाने वाली इस पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन किया जाएगा।

कुर्रेगुट्टा को तिरंगा यात्रा का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। जिस इलाके की पहचान कभी नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में होती थी, उसी पहाड़ी पर तिरंगा फहराना यात्रा के संदेश को और मजबूत करेगा।

दूसरे दिन तिरंगा यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होकर कुआकोंडा, भूसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए बीजापुर पहुंची।

इस रूट में बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे नक्सल प्रभावित रहे इलाके भी शामिल हैं।

नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे इलाके

ये वही क्षेत्र हैं, जहां लंबे समय तक नक्सल हिंसा, बड़े हमलों और सुरक्षा अभियानों के कारण देशभर में चर्चा रही है। इन इलाकों में सैकड़ों जवानों ने शहादत दी है। अब इन्हीं इलाकों से तिरंगा यात्रा का गुजरना बस्तर में बदलते माहौल की नई तस्वीर पेश कर रहा है।

कभी नक्सल प्रभाव वाले इन क्षेत्रों में अब तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा यात्रा के दौरान इन इलाकों में रुके। उन्होंने शहीद परिवारों और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.