सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण

Updated on 30-06-2026 04:37 PM

भिलाई।  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। जिससे उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्रदान की गई।जन्म जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में ये आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल भी इस कार्यकम में मौजूद थे, इन दोनों अधिकारियों के अलावा जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पौध रोपण कर  पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

सेक्टर 6 पुलिस लाइन में 200 से अधिक पौध रोपण किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि पुलिस लाइन में आज मेरे द्वारा एवं अफसरों एवं जवानों की मौजूदगी में 200 से अधिक पौधे यहां रोपे गए।सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में पूरे देश में ये कार्यक्रम आयोजित किया गए उसी के तहत हमने यहां पौध रोपण किया है ।पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो सभी ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई है। एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए आईजी श्री शांडिल्य ने कहा कि क्राइम डेटा बढ़ रहा है ऐसा नहीं कि मेरे रेंज सभी एसपी, टीआई, जवान अच्छी मेहनत कर रहे है।

जहां सुधार की जरूरत है हम वहां मॉनिटरिंग कर रहे है।

इस दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर 6 पुलिस लाइन में करंज और बरगद का पौध रोपण हमने किया है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमने ली है इसके लिए बाकायदा सुरक्षा कवच एवं उनकी समय में देख रेख हो इसकी जिम्मेदारी ली है।

वर्षा रितु में इन पौधों को लगाया गया है ताकि ये बड़े हो और लोगों को छाया दे सके और पर्यावरण भी संतुलित रहे जल्द ही हम सुपेला, छावनी,एवं जामुल थाने में भी वृहद वृक्षा रोपण करने जा रहे है। 30 जून को नया पुलिस लाइन में भी पौध रोपण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कटहल ,जामुन, आम,इत्यादि फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे ।

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित अफसरों में एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण मनी चंद्रा, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी , सीएसपी प्रशांत पैकरा,क्राइम डीएसपी श्री सिदार ,डीएसपी चित्रा वर्मा, टीआई जितेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पुलिस अफसर एवं जवान मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.