रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत: ललितपुर में यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा, भोपाल से खजुराहो एक्सप्रेस समेत 6 गाड़ियां रद

Updated on 01-07-2026 01:20 PM

भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक अगस्त तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट-इंटरलॉकिंग काम की वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि यह काम भविष्य में बेहतर रेल संचालन और सुरक्षित यात्रा के लिए किया जा रहा है।

किन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

इस अवधि में छह ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इनमें ललितपुर-बीना पैसेंजर (64617/64618), भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस (22163/22164), लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (05073/05074) और हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (07363/07364) शामिल हैं।

34 ट्रेनों के बदले मार्ग

कुल 34 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन, यशवंतपुर-निजामुद्दीन, तिरुपति-जम्मूतवी, चेन्नई-नई दिल्ली, नई दिल्ली-हैदराबाद, अमृतसर-नांदेड, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनें बीना-रूठियाई-कोटा-मथुरा, कुछ बीना-गुना-ग्वालियर और कुछ इटारसी-जबलपुर-सतना मार्ग से चलेंगी।

इस बदलाव से भोपाल के यात्रियों को ट्रेन का समय बदलने, यात्रा अवधि बढ़ने, कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिलने और कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने जैसी परेशानी हो सकती है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं, उन्हें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.