राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए MP के दो शिक्षक चयनित

Updated on 22-08-2026 11:47 AM
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राजधानी से डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन भोपाल से सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। वे विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षण कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उनका चयन राजधानी के शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह भी सूची में सीधी जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के माध्यमिक शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके चयन के साथ प्रदेश के दो अलग-अलग क्षेत्रों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षक चयनित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के एक सरकारी शिक्षक का भी चयन हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल एमएस खिचारी की शिक्षिका सुनीता यादव का नाम भी चयनित शिक्षकों में शामिल है।

5 सितंबर को दिल्ली में होगा समारोह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश से दो सरकारी शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से उनके विद्यालयों और संबंधित जिलों में भी खुशी का माहौल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.