यूसीसी कानून इस्लाम और शरीयत के खिलाफ:जमीअत के मुफ्ती बोले- धार्मिक आजादी खत्म कर रही मौजूदा सरकार

Updated on 17-08-2026 04:45 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद अहमद ने कहा कि जो कानून बनाया गया है, यह इस्लाम और शरीयत के खिलाफ बनाया गया है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, हम उस पर अमल करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। लेकिन मौजूदा हुकूमत हमारे और इस्लाम के खिलाफ कानून बना रही है। यह सरकार मजहब की आजादी को खत्म कर रही है।

मुफ्ती मोहम्मद अहमद ने रविवार को भोपाल में जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश की बैठक के बाद यह बात कही। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव और खजांची के अलावा अलग-अलग मसलक के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूसीसी के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बता दें कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ जमीयत उलेमा मध्यप्रदेश ने अब प्रदेशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है। भोपाल में हुई जमीयत की महत्वपूर्ण बैठक में यूसीसी के विरोध के लिए चार सूत्रीय रणनीति तैयार की गई। इसके तहत प्रदेशभर में 10 दिन तक ज्ञापन अभियान, जनजागरूकता अभियान और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही यूसीसी को हाईकोर्ट में चुनौती देने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी तैयारी की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता जमीयत उलेमा मध्यप्रदेश के सदर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान ने की। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों के जमीयत पदाधिकारियों के साथ काजी, उलेमा, दानिशवरान, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वकील, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज, रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर तथा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमात-ए-इस्लामी और विभिन्न मक्तब-ए-फिक्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बोले- संविधान ने दी अपने मजहब के मुताबिक जीने की आजादी

मुफ्ती मोहम्मद अहमद ने कहा कि देश में जब संविधान बना, तब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर ऐसा संविधान बनाया, जिसमें हर व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने की आजादी दी गई। जमीयत संविधान का सम्मान करती है और इसी व्यवस्था के तहत अब तक काम करती आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा बनाया जा रहा यूसीसी कानून मुस्लिम समाज के धार्मिक मामलों और शरीयत के खिलाफ है। ऐसा कानून उन्हें मंजूर नहीं है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो।

10 दिन प्रदेशभर में देंगे ज्ञापन

बैठक में तय चार सूत्रीय रणनीति के तहत सबसे पहले प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में 10 दिन तक ज्ञापन दिए जाएंगे। कलेक्टर, एसडीएम, एसपी और अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यूसीसी का विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को यूसीसी के विभिन्न पहलुओं और उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाने की योजना है।

प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी

बैठक में भोपाल के काजी शहर मौलाना काजी मुश्ताक अली नदवी, काजी अबू रैहान फारूकी, जमीयत के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मोहम्मद इसहाक खान, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज इकबाल गोरी, रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर उज्जैन रियाज शेख, वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद साजिद अली, मेहबूब अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी सहित कई पदाधिकारी और विधि विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इसके अलावा खरगोन, रायसेन, गुना, बीना, इंदौर, देवास, शाजापुर, सीहोर, सागर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, छतरपुर, धार, नीमच, सिवनी मालवा, छिंदवाड़ा, आगर मालवा, बैरसिया, नरसिंहपुर, गाडरवारा और प्रदेश के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में जमीयत के जिम्मेदार शामिल हुए।

जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

उन्होंने कहा कि अगर सरकार यूसीसी को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ती है तो जमीयत कानूनी रास्ता अपनाएगी। इसके लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाने के साथ ही कानून के दायरे में रहकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन और आवाज उठाई जाएगी। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने यूसीसी के खिलाफ एकजुट होकर काम करने और प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान चलाने पर सहमति जताई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.