4-3-4-5... बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में ही झटक लिए 5 विकेट, मिचेल स्टार्क ने यूं चकनाचूर किया डेल स्टेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Updated on 22-08-2026 12:27 PM
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही स्टार्क ने बांग्लादेशी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। केवल 6.4 ओवर में उन्होंने 5 विकेट झटक लिए और बांग्लादेश को शुरुआती ओवरों में ही गहरे संकट में धकेल दिया। तब तक बांग्लादेश के सिर्फ 12 रन ही बने थे। यही नहीं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में स्टेन से आगे निकल गए हैं। स्टेन के नाम 439 विकेट थे।

पारी की पहली गेंद पर स्टार्क को विकेट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती 5 विकेट मिचेल स्टार्क ने झटके, वह भी सिर्फ 22 गेंदों में। पारी की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट करके अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। गेंद फुल थी और स्टंप्स की ओर आती हुई आखिरी क्षण में बाहर निकली। शादमान ने उसे ऑन-साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने मोटा लीडिंग एज लिया और कैमरन ग्रीन ने गली में आसान कैच पूरा किया। स्टार्क के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी बार था जब उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया।
इसके बाद मुमिनुल हक ने कुछ देर संभलने की कोशिश की और स्टार्क की गेंद पर एक चौका भी लगाया। लेकिन 2.1 ओवर में स्टार्क ने तंजिद हसन तमिम को भी चलता कर दिया। बाहर जाती हुई गेंद पर तंजिद ने हल्का सा बल्ला लगाया और तीसरी स्लिप में वेबस्टर ने कैच पकड़ लिया। शुरुआत में यह जांच की गई कि गेंद जमीन से तो नहीं लगी थी, लेकिन रिप्ले ने फैसला साफ कर दिया। अगली ही गेंद पर स्टार्क ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को LBW कर दिया। गेंद फुल थी। अंदर की ओर आई और पैड से जा टकराई। रिव्यू के बाद भी फैसला बरकरार रहा। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर स्टार्क हैट्रिक के बेहद करीब पहुंच गए।रहीम ने इसके बाद शानदार धैर्य दिखाया और लगातार स्टार्क की गेंदों को छोड़ते रहे। दूसरी ओर मुमिनुल ने एक-दो अच्छे शॉट खेले, लेकिन 4.5 ओवर में स्टार्क ने उन्हें भी गली में कैमरन ग्रीन के हाथों कैच करा दिया। गेंद बाहर की ओर स्विंग हुई और मुमिनुल के बल्ले का मोटा किनारा लग गया। इसके बाद स्टार्क का सबसे शानदार विकेट आया। लिटन दास को 6.4 ओवर में उन्होंने LBW कर दिया। पहले अंपायर ने नॉट आउट दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया। गेंद लेग स्टंप के आसपास पड़ी, अंदर आई और लिटन के बैक पैड से जा टकराई। बॉल-ट्रैकिंग में वह आउट दिखे। इस विकेट के साथ स्टार्क ने पांच विकेट पूरे कर लिए।
इस तरह से 7 ओवर के बाद स्टार्क के आंकड़े 3 ओवर, 2 मेडन, 4 रन और 5 विकेट था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह नई गेंद का असाधारण प्रदर्शन था। स्विंग, सीम, उछाल और स्टार्क की सटीक लाइन ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। पिच से मिल रही मदद का स्टार्क ने पूरा फायदा उठाया और शुरुआती छह-सात ओवरों में ही मैच की दिशा ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दी। उसका स्कोर 12 रन पर 5 विकेट हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.