विराट को विदेश में सचिन से बेहतर बताकर फंस हो गए थे एबी डिविलियर्स, आलोचना होने के बाद दी सफाई

Updated on 27-08-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद डिविलियर्स ने सफाई दी है और कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि विदेशी परिस्थितियों, खासकर उछाल और सीम मूवमेंट वाली पिचों पर बल्लेबाजी के मामले में विराट कोहली उन्हें सचिन तेंदुलकर से बेहतर नजर आते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना था कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए विदेशों में सफलता की राह सबसे पहले सचिन ने ही दिखाई थी।

एबी डिविलियर्स ने क्या कहा था?

डिविलियर्स ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि उपमहाद्वीप का बल्लेबाज भी तेज और उछाल वाली पिचों पर सफल हो सकता है। लेकिन उनके अनुसार विराट कोहली ने उस स्तर को और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा था कि सचिन ने रास्ता बनाया, जबकि विराट ने उसे अलग लेवल पर ले गए। डिविलियर्स ने यह भी कहा कि राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा बल्लेबाज विराट और सचिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

विवाद के बाद डिविलियर्स की सफाई

अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद एबी डिविलियर्स ने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी है कि सिर्फ उनकी व्यक्तिगत राय है और उनका उद्देश्य किसी खिलाड़ी को कमतर दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा 'विराट और सचिन को लेकर मेरी कमेंट पर थोड़ी गलतफहमी हुई। याद रखें, यह मेरी राय है। मैं किसी को टीम से बाहर नहीं कर रहा हूं। मैं बस अपनी बात रख रहा हूं। सचिन ने ही भारत के लिए आगे बढ़कर काम किया और युवा खिलाड़ियों को दिखाया कि दुनिया भर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या जरूरी है। मैंने कहा था कि विराट ने शॉर्ट बॉल पर अच्छा खेलकर दिखाया कि भारतीय बल्लेबाजी का एक अलग ही अंदाज हो सकता है। उन्होंने इसका सामना करने का तरीका ढूंढ निकाला।'

विराट कोहली पर भी बोले

पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने यह भी स्वीकार किया कि विदेशी जमीन पर आंकड़ों के लिहाज से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर है। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा आंकड़े देखकर कह सकते हैं कि विदेश में विराट का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। इंग्लैंड में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन मुझे फिर भी लगता है कि वह आत्मविश्वास से भरे दिखे और उन्होंने विदेश में सफल होने के लिए जरूरी हर तरह का, संतुलित खेल दिखाया और अपने आस-पास के कई युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने सचिन से जो सीखा, उसे आगे बढ़ाया। घर से बाहर उनका रिकॉर्ड सचिन जितना अच्छा नहीं है, लेकिन हम हमेशा आंकड़े नहीं देखते, खासकर मैं तो नहीं। मेरा यही मतलब था कि नई पीढ़ी के क्रिकेटरों को दिखाया जाए कि आगे का रास्ता कैसा होना चाहिए। फिट रहना, उदाहरण पेश करके नेतृत्व करना और हर तरह का खेल खेलना।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.