एक्ट्रेस अल्पना बुच ने 'अनुपमा' की कमाई से बनाया आलीशान विला, जानिए एक एपिसोड की कितनी फीस और नेट वर्थ

Updated on 11-07-2026 12:52 PM
टीवी शो 'अनुपमा' साल 2020 में कोविड के दौरान शुरू हुआ था, और लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा। इसने न सिर्फ रुपाली गांगुली को अनुपमा के रूप में घर-घर मशहूर किया, बल्कि सपोर्टिंग कास्ट की जिंदगी भी बना दी। कई कलाकारों को फाइनैंशियल सिक्योरिटी दी, तो कई के सपने पूरे करने में मदद की। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस अल्पना बुच। 53 साल की अल्पना 'अनुपमा' की बदौलत अपना वो सपना पूरा कर पाईं, जो बरसों पहले देखा था। और वो सपना था मुंबई में अपना एक आलीशान घर होना। अल्पना को खुशी इस बात की है कि 'अनुपमा' की कमाई से उन्होंने अपना आशियाना खड़ा कर लिया, और वह भी प्रकृति के एकदम नजदीक...जैसा वह चाहती थीं।

अल्पना बुच ने मुंबई के बाहरी इलाके में आलीशान हॉलिडे होम बनाया है, जिसका नाम उन्होंने 'अनुपमा' में अपने किरदार लीला बा कोठारी के नाम पर रखा है, क्योंकि इसी की बदौलत उन्हें दौलत और शोहरत मिली। उनके इस विला का नाम 'लीला विला' है।

'अनुपमा' से जो पैसा कमाया, उससे लीला विला बनाया

अल्पना ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'अनुपमा' से जो भी पैसा मिला, उससे यह विला बनवाया है। अल्पना ने कहा कि वह लीला के किरदार की वजह से ही अपना सपना पूरा कर पाईं, इसलिए उनका घर इसी किरदार को समर्पित है।

लॉकडाउन में ऐसे आया था घर बनाने का ख्याल

अल्पना बुच के घर में घुसते हैं तो एंट्रेंस पर साईं बाबा की मूर्ति है। उनके घर में देशभर के कोने-कोने से लाई गई मूर्तियां और सजावट की चीजें हैं। अल्पना ने बताया कि जब लॉकडाउन में वह और उनका परिवार मुंबई में फ्लैट में बंद रहा, तो एहसास हुआ कि ऐसी जगह चाहिए, जहां लॉकडाउन का दिल में ख्याल ही ना आए। साथ ही कहा कि मुंबई में घर बहुत महंगे हैं और वहां अपनी पसंद का घर लेना आसान नहीं है।

अल्पना बुच का करियर, शादी, एक्टिंग से ब्रेक

अल्पना बुच एक थिएटर और टीवी स्टार हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में बतौर अनाउंसर काम करना शुरू कर दिया था। वहां उन्होंने 18 साल तक काम किया। इसके बाद थिएटर में एंट्री की, हिंदी और गुजराती नाटकों में काम किया। फिर अल्पना बुच की शादी हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, सासू मां के हौसला बढ़ाने पर उन्होंने एक्टिंग में वापसी की।

टीवी से शुरुआत, फिल्मों में भी काम

अल्पना बुच ने फिर टीवी से शुरुआत की। वह हिंदी और गुजराती के कई टीवी शोज में नजर आईं। इनमें 'सरस्वतीचंद्र', 'संस्कार लक्ष्मी', 'बालवीर रिटर्न्स' और अब 'अनुपमा' शामिल है। वह कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं, जिनमें 'लवयात्री' के अलावा कुछ गुजराती फिल्में भी शामिल हैं।

अल्पना बुच की 'अनुपमा' की फीस और नेट वर्थ

कमाई की बात करें, तो अल्पना बुच 'अनुपमा' से 22-25 हजार रुपये प्रति एपिसोड कमाती हैं। उनकी नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का जरिया टीवी शोज के अलावा फिल्में विज्ञापन और थिएटर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.