जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के नाम एक कथित हाथ से लिखा लेटर सामने आया है, जिसमें उसनें एक्ट्रेस को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। ये लेटर ऐसे समय सामने आया है, जब नोरा ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश से जुड़े होने के कारण हुए इमोशनल असर के बारे में पब्लिकली बात की थी।सामने आए इस लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि उसने नोरा के लिए मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे। उसने बर्किन बैग, BMW और रेंज रोवर जैसी लग्जरी चीजों को लेकर हुई कथित WhatsApp बातचीत का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, लेटर में सुकेश और जैकलिन फर्नांडीस के रिश्ते को लेकर भी नोरा पर कई आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, लेटर में किए गए इन दावों की पुष्टी नहीं हुई है।सुकेश का दावा, नोरा को दिए घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, लेटर को असली माना गया है, हालांकि इसमें किए गए दावों की अभी पुष्टी नहीं हुई है। सुकेश का आरोप है कि उसने नोरा को मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे और उसने नोरा को उस समय की उनकी कथित बातचीत को पब्लिक करने की धमकी दी है। लेटर में सुकेश ने लग्जरी चीजों का भी जिक्र किया जिसमें बर्किन बैग, BMW और रेंज रोवर शामिल हैं। उसका दावा है कि नोरा ने रेंज रोवर के 'क्यूट स्टेटमेंट कार' कहा था। उसका ये भी आरोप है कि उस समय नोरा को उसकी पहचान और इनफ्लुएंस के बारे में पूरी जानकारी थी।
जैकलीन से रिश्ते को लेकर नोरा पर सुकेश ने लगाए आरोप
लेटर के बड़े हिस्से में सुकेश और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के रिश्ते के बारे में लिखा है। उसका आरोप है कि नोरा उस रिश्ते से जलती थी और बार-बार उससे कॉनटेक्ट करती थी; उसका दावा है कि नोरा दिन में दस बार तक फोन करती थी और जैकलिन से रिश्ता खत्म करके अपने लाइफस्टाइल के लिए पैसे मांगती थी।सुकेश की नोरा को धमकी
खबरों के मुताबिक, लेटर का अंत नोरा के लिए एक धमकी के साथ होता है: 'उसे न उकसाएं। उसने ये भी दावा किया है कि वो आरोपों के और सबूत अभी रोककर रखा हुआ है। उसने ये धमकी दी है कि अगर उसने वो सबूत पब्लिक कर दिए, तो कोई भी 'रेपुटेशन मैनेजमेंट' उसे नहीं बचा पाएगा।200 करोड़ के केस में आरोपी है सुकेश, नोरा ने खुद को बताया विक्टिम
इस लेटर ने सुकेश के साथ नोरा के पुराने कनेक्शन पर फिर से ध्यान खींचा है। सुकेश 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है और पहले भी कई मशहूर सेलिब्रिटीज के खिलाफ आरोप लगा चुका है। नोरा ने हमेशा किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि वो इस मामले में विक्टिम थी। नोरा फतेही ने अभी तक इस लेटर पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है, जो लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। वो खुद को बड़ा बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंशियल आदमी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उस पर बड़े लोगों और नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद से वह जेल में बंद है। सुकेश का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज के साथ भी जुड़ चुका है और वो जेल से समय-समय पर इन सेलेब्स को लेकर दावे और लेटर जारी करता रहा है।