अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, राशिद खान की बदौलत रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को हराया

Updated on 11-08-2026 01:25 PM
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी 206 रनों पर सिमट गई। 45वें ओवर में अफगानिस्तान ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को मैच में तीन विकेट से जीत मिली। 5 मैचों की सीरीज में इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम 2-0 से आगे हो गई है। एक मैच बारिश में धुल गया। इस जीत ने अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करवा दिया है।

राशिद खान का गेंद और बल्ले दोनों से कमाल

राशिद खान ने गेंदबाजी में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज कैड कारमाइकल के साथ ही हैरी टैक्टर को आउट किया। बल्लेबाजी में 37 रनों की पारी खेलकर उन्हों टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। 36वें ओवर में टीम को 176 रनों पर 7वां झटका लग गया। यहां से राशिद ने यामिन अहमदजई के साथ 31 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई। यामिन ने 26 गेंद पर 4 रनों का योगदान दिया तो राशिद ने 29 गेंद पर 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला।

अफगानिस्तान और आयरलैंड मुकाबले में क्या-क्या हुआ?

आयरलैंड के लिए गैबिन बोई ने सबसे बड़ी 36 रनों की पारी खेली। जय मुंद्रा ने 31 रन बनाए। 128 रनों पर ही टीम के 8 विकेट गिर गए थे। बोई और मुंद्रा के बीच 97 गेंदों पर 76 रनों की साझेदारी हुई। इससे टीम 206 रनों तक पहुंच गई। राशिद खान के अलावा अल्लाह गजनफर ने भी 3 विकेट लिए। अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उन्होंने दो चौकों के अलावा 5 छक्के मारे। सदीकुल्लाह अटल ने 27 जबकि पूर्व कप्तान हशमतुल्लाह शहिदी ने 22 रनों की पारी खेली। गैबिन ने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.