एलिसा हीली ने अपने पति को दिया आखिरी स्थान, ब्लाइंड रैंकिंग पर मिचेल स्टार्क ने दिया मजेदार रिएक्शन

Updated on 14-08-2026 12:56 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहीं एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट को दिए इंटरव्यू में हीली को क्रिकेट इतिहास के कुछ महान गेंदबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग करनी थी। इसमें उन्हें यह नहीं पता था कि अगला नाम किस गेंदबाज का आने वाला है। सबसे पहले दिग्गज शेन वॉर्न का नाम आया। हीली ने उन्हें पहले स्थान पर नाम दिया।

दूसरे नंबर पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आया, जिन्हें उन्होंने तीसरे स्थान पर रखा। इसके बाद एलिसा हीली के पति और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम आया। हीली ने उन्हें तुरंत नंबर-5 पर रख दिया। वहीं दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को हीली ने चौथे और पैट कमिंस को दूसरे नंबर पर रखा।
वीडियो खत्म होने से पहले एलिसा हीली ने माना कि उन्होंने गड़बड़ कर दिया है लेकिन उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। इस वीडियो पर मिचेल स्टार्क ने कमेंट भी किया। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेल रहे स्टार्क ने वीडियो पर लिखा- कोई चिंता नहीं।

स्टार्क सबसे सफल बाएं हाथ के बॉलर बनें

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मैच के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजने के साथ ही हासिल की। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया है। इस विकेट के साथ स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 434 शिकार हो गए हैं। वहीं, हेराथ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 433 विकेट निकाले थे।
36 साल की एलिसा हीली ने मार्च में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 162 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3054 जबकि 126 वनडे में 3777 रन बनाए। 11 टेस्ट में हीली के बल्ले से 502 रन निकले। वह 6 टी20 विश्व कप जबकि दो महिला विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में रहीं। हीली को दो बार आईसीसी टी20 क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.