अमिताभ बच्चन: हमारी आंखें वृद्दावस्था में पहुंच गई हैं, देख रहे हैं कितने सारे लोग मेरा श्रृंगार कर रहे हैं

Updated on 07-08-2026 01:44 PM
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में काम करने के अनुभव को शेयर किया। शो के होस्ट चैनल ने एपिसोड अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट ने कहा कि बिहार के लोग अमिताभ बच्चन को बहुत मानते और पसंद करते हैं।

साथ ही, कंटेस्टेंट ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो और ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम करें। कंटेस्टेंट की बात का मान रखते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सर, हमारे मेकअप मैन का नाम दीपक है, मैंने जब भोजपुरी फिल्में की थी, तो ये हमारे साथ थे। आपने अब तक नहीं देखी क्या?' इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, 'हां, आपकी फिल्म गंगा है लेकिन आप ओटीटी पर भी आइए और भोजपुरी में भी काम कीजिए।'

अमिताभ ने कहा- अरे वो भोजपुरी वाली ही फिल्म थी

ये सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़ा कन्फ्यूज हो गए और अपने अंदाज में बोले, 'अरे, वो भोजपुरी वाली ही फिल्म थी।' कंटेस्टेंट ने आगे बातचीत में बताया कि उनका बेटा मेगास्टार अमिताभ बच्चन को 'केबीसी अंकल' के नाम से जानता है, जिसे सुनकर एक्टर जोर से हंस पड़े।

'पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो मिट गया'

कंटेस्टेंट ने आगे बताया, 'आप जो अपनी बात इतने रौब से बोलते हैं- हां ये कहानी जो है, बरसों पुरानी है। आपको पता है, मैं परिवार के साथ कहीं भी जाता हूं, तो वहां आपके शो के होर्डिंग्स लगे रहते हैं, तो उसे देखकर मेरा बेटा बोलता है, देखो न पापा केबीसी अंकल। उसने आपका नाम ही यही रख दिया है। इस बात पर अमिताभ बच्चन हंस पड़े, और उन्होंने मजाक में कहा, 'सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो मिट गया है।' मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने कहा, 'वो इतने छोटे हैं, उन्होंने अभी तक आपकी फिल्में नहीं देखी हैं।'

'भाई साहब, मेरा श्रृंगार देख रहे हैं?

वहीं एक वीडियो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से पूछते दिख रहेहैं, 'भाई साहब, मेरा श्रृंगार देख रहे हैं? देख रहे हैं, कितने सारे लोग मेरा श्रृंगार कर रहे हैं?' इस पर कंटेस्टेंट ने कहा- मेरी शादी में भी इतना नहीं हुआ था सर।

'हमारी आंख जो है वो वृद्दावस्था में पहुंच गई है'

वहीं एक वीडियो में अमिताभ शो के मंच पर देर से पहुंचने के लिए दर्शकों से माफी मांगते हुए कहते दिख रहे हैं, 'सबसे पहले हाथ जोड़कर हम माफी मांगते हैं, देर हो गई। क्योंकि आज ये पहला रेकॉर्डिंग है इस नए दौर का। तो छोटी-मोटी चीजें सेट करने में थोड़ी देर लगती है। उन्होंने कहा- आपका चश्मा जो है न वो गलत है। मैंने कहा- क्या गलत है? आज 25 साल से यही तो पहन रहा हूं। बोला- नहीं सर, उसमें यलो यलो आ रहा है। हमने कहा- हां थोड़ा सा टिंट किया है नहीं तो गड़बड़ हो जाएगा। मैंने कहा- देखो भाई साहब, वृद्धावस्था में, एक वृद्ध की उम्र कैसे पता चलती है, उसकी आंखों से। तो हमारी आंख जो है वो वृद्दावस्था में पहुंच गई है। तो उसको छुपाने के लिए थोड़ा सा टिंट मार दिया है। तो हम क्षमा चाहते हैं।'

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह लोकप्रिय शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो के होस्ट एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.