अपूर्वा मुखीजा ने न्‍यूयॉर्क में बसाया डेरा, 'रेबेल किड' बोलीं- भारत में मेरी सोच सीमित हो गई थी

Updated on 19-08-2026 01:33 PM
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा रहीं 'रेबेल किड' ने खुद यह खुलासा किया है। एक पॉडकास्‍ट में उन्‍होंने बताया कि वह पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क शहर चली गई हैं। इब्राहिम अली खान के साथ 'नादानियां' से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वालीं अपूर्वा 26 साल की हैं। एक्‍ट्रेस और इन्‍फ्लुएंसर का कहना है कि भारत में उनके सोशल सर्कल ने उनकी सोच और मौकों को सीमित कर दिया था, इसलिए वह अमेरिका में कॉलेज लाइफ का अनुभव करना चाहती थीं।

अपूर्वा मुखीजा ने भारत में जयपुर से बी-टेक में ग्रेजुएशन किया है। वह 'हूज योर गाइनेक?' (2023) और 'बात पक्की' (2025) जैसे ओटीटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 'अनट्रिगर्ड विद अमीनजैज' से ताजा बातचीत में अपूर्वा ने कहा, 'मैं दो दिन में न्यूयॉर्क जा रही हूं।' इस पर होस्ट ने कहा कि यानी जब तक यह पॉडकास्ट रिलीज होगा, तब तक वह न्यूयॉर्क जा चुकी होंगी।

अपूर्वा मुखीजा ने बताया रहने के लिए न्‍यूयॉर्क ही क्‍यों चुना

अपूर्वा मुखीजा ने कहा, 'मैंने काफी यात्रा की है और जब मैं न्यूयॉर्क पहुंची, तो मुझे लगा... मैं सच में यहां रहना चाहती हूं। उस शहर में कुछ तो बात है। यह बहुत फास्‍ट है। हर कोई बहुत अच्छे कपड़े पहने होता है। खाना बहुत बढ़िया है। मुझे वहां की आर्किटेक्चर पसंद है। मैंने न्यूयॉर्क को लगभग हर उस वेब सीरीज में देखा है जो मुझे पसंद है। इसलिए मैं हमेशा से वहां रहना चाहती थी और मैंने सिर्फ एक कॉलेज में अप्लाई किया, क्योंकि मैं सिर्फ न्यूयॉर्क में ही रहना चाहती थी। मैंने सोचा कि अगर मेरा एडमिशन हो गया, तो मैं चली जाऊंगी और मेरा एडमिशन हो गया।'

'इंडिया में मेरा करियर अच्‍छा चल रहा, बहुत पैसे कमा रही'

जब अपूर्वा से हिंदुस्‍तान में उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'मेरे पास अच्छे दोस्त हैं, अच्छा घर है, घर पर फुल-टाइम मदद करने वाला है। मेरा करियर बहुत अच्छा चल रहा है। मैं बहुत पैसे कमाती हूं। यहां हर कोई मुझे जानता है। इस देश में मेरे पास बहुत सी चीजों तक पहुंच है। फिर भी मैं यह सब छोड़कर मैनहट्टन में एक डॉर्म में रहने जा रही हूं ताकि पढ़ाई कर सकूं और एक स्टूडेंट बन सकूं।'

अपूर्वा ने कहा- MBA डिग्री से मुझे कुछ खास फायदा नहीं होगा

आगे अपनी पढ़ाई के बारे में बात करते हुए अपूर्वा मुखीजा ने बताया कि उन्होंने जो कोर्स चुना है, वह MBA डिग्री असल में उनके करियर में कोई खास मदद नहीं करेगा। वह कभी 9-5 की नौकरी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन हां, वह बिजनेस शुरू कर सकती हैं। अपूर्वा ने आगे यह भी कहा कि वह नए लोगों से मिलना चाहती हैं और कॉलेज ही एक ऐसा जरिया है, जिससे वह ऐसा कर सकती हैं।

'मेरी सोच बहुत सीमित हो गई है'

अपूर्वा का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उनका दायरा सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक ही सीमित रहे। वह बोलीं, 'मेरी सोच बहुत सीमित हो गई है, मैंने बहुत समय से असल जिंदगी का अनुभव नहीं किया है और मैं बस ऐसे नए लोगों से मिलना चाहती हूं, जिन्हें इस दुनिया की परवाह न हो। ऐसा करने का एकमात्र तरीका था कि मैं जाकर पढ़ाई करूं।'

'मैं पढ़ाई के साथ-साथ मजा भी करना चाहती हूं'

जब अपूर्वा से पूछा गया कि वह असल में पढ़ाई के लिए नहीं जा रही है? तो जवाब मिला, 'मुझे पढ़ाई से कोई दिक्कत नहीं है। मैं हमेशा से पढ़ाई में अच्छी रही हूं। मैंने कंप्यूटर साइंस में बी-टेक किया है। मेरे 10वीं में 10 GPA और 12वीं में 95.4% मार्क्स थे। कॉलेज में मेरा GPA 8.4 था। इसलिए, मुझे पढ़ाई से कोई परेशानी नहीं है। मैं पढ़ाई कर सकती हूं। मुझे परीक्षा देने में भी कोई दिक्कत नहीं है। बस मैं पढ़ाई के साथ-साथ मजा भी करना चाहती हूं।'

कंटेंट क्रिएशन का काम छोड़ रही हैं अपूर्वा मुखीजा?

आख‍िर में जब अपूर्वा से पूछा गया कि क्‍या अब वह कंटेंट क्रिएशन का काम छोड़ रही हैं? तो उन्‍होंने कहा, 'मैं वैसे भी काफी समय से ऐसा नहीं कर रही हूं। यहां तक कि जब मैं यात्रा करती हूं, तब भी मेरा मन कैमरा निकालकर कुछ रिकॉर्ड करने का नहीं करता। मैं अब कई बार यह इसलिए करती हूं कि मेरे मैनेजर ऐसा करने के लिए कहते हैं या फिर किसी खास ट्रिप के लिए मेरा कोई ब्रांड डील होता है।'

अपूर्वा मुखीजा कौन हैं?

दिल्‍ली में पैदा हुईं अपूर्वा मुखिजा का जन्‍म 27 जुलाई, 2001 को हुआ था। वह सोशल मीडिया की दुनिया में 'द रेबेल किड' के नाम से जानी जाती हैं। अपूर्वा एक मशहूर Gen Z डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। वह कॉलेज लाइफ, फैशन और रोजमर्रा के अनुभवों पर कॉमेडी स्केच, मिनी-व्लॉग और बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। जयपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech के बाद उन्‍होंने कुछ समय के लिए Dell टेक्‍नोलॉजीज के साथ काम किया। बाद में वह मुंबई आ गईं और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम शुरू किया।

अपूर्वा मुखीजा का स्‍टारडम

अपूर्वा मुखीजा को लॉकडाउन के दौरान पॉपुलैरिटी मिली। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन-फॉलोइंग है। उन्होंने कई बड़े ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम किया है। उन्हें प्रतिष्‍ठ‍ित 'फोर्ब्‍स इंडिया' मैगजीन की 'डिजिटल स्टार्स' लिस्ट में भी शामिल किया गया था। इंस्‍टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक अपूर्वा के 4.6 म‍िल‍ियन से अध‍िक फॉलोअर्स हैं।

अपूर्वा मुखीजा के विवाद

फरवरी 2025 में अपूर्वा मुखीजा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के कारण विवादों में घ‍िर गईं। वह उस एपिसोड का हिस्‍सा थीं, जिसमें रणवीर अल्‍लाहबादिया भी थें। शो में कंटेस्टेंट्स और पैनलिस्ट की बातों को आपत्तिजनक और अश्‍लील माना गया, जिसके बाद कई पुलिस शिकायतें और FIR दर्ज हुईं। इस दौरान अपूर्वा को ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.