चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया अवैध कब्जा, एक्टर का आरोप- पिता की फर्जी वसीयत बनाई, साजिश रच रहे

Updated on 29-06-2026 01:56 PM
साल 1990 के दशक की हिट फिल्म 'माचिस' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने 19वीं सदी की अपनी पुश्तैनी जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवाद को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन से संपर्क किया है। बॉलीवुड एक्टर ने शनिवार को एक बार फिर अपने पैतृक संपत्ति विवाद को अधिकारियों से मिले। उन्होंने कलेक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र सौंपा और इस मामले में निष्पक्ष जांच करके समाधान निकालने की मांग की। ये मामला पिछले साल दिसंबर 2025 से ही चल रहा है।

पूरे 6 महीने के बाद एक्टर दूसरी बार ऐसा कर रहे हैं। वो दूसरी बार मामले को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसमें उनकी चाची को सबसे बड़ा पहलू माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी चाची ने ही जायदाद पर कब्जा किया है।


चंद्रचूड़ सिंह ने चाची पर लगाए आरोप

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जलालपुर में अपने घर पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रचूड़ सिंह ने आरोप लगाया कि चाची द्वारा फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी कीमती जमीन और एक ऐतिहासिक हेरिटेज हवेली पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। एक्टर का कहना है कि उनकी पैतृक संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने की साजिश रची जा रही है, जिसमें कुछ स्थानीय नेताओं का भी रोल है। उन्होंने अपनी चाची और उनके बेटे को लेकर कहा कि वो ही इस पर कब्जा करके बैठे हैं और घुसने तक नहीं दे रहे।


DM से मांगी थी मदद

पिछले साल पत्रकारों से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें डर है कि 'हमारी पुश्तैनी हवेली चुपके से बेची जा रही है'। PTI वीडियो को दिए एक बयान में एक्टर ने कहा था, 'DM साहब हमारी मदद करेंगे। हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमारी पुश्तैनी जमीन और हवेली को लेकर विवाद चल रहा है।'

'कल्याण भवन' नाम की हवेली पर विवाद

इस विवाद के केंद्र में 'कल्याण भवन' है, जो छह एकड़ में फैली एक हवेली है। इसे 1885 में तब बनवाया गया था जब अतरौली (अवागढ़) के राजा ने ठाकुर कल्याण सिंह को तीन गांव तोहफे में दिए थे। ठाकुर कल्याण सिंह, कैप्टन बलदेव सिंह के परदादा थे। कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ के पूर्व MLA और चंद्रचूड़ सिंह के पिता थे। यह एस्टेट, जो पहले जलालपुर गांव का हिस्सा था, आज अलीगढ़ शहर की सीमा के अंदर आता है।


प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में मतभेद बढ़े

परिवार के सदस्यों ने बताया कि समय के साथ परिवार में मतभेद बढ़ते गए। यह झगड़ा स्वर्गीय कैप्टन बलदेव सिंह (जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ दून स्कूल में पढ़ते थे) के वंशजों और उनके सबसे छोटे भाई गंगा सिंह के बच्चों के बीच हुआ। गंगा सिंह 1965 की लड़ाई में शामिल थे और 1960 के दशक के आखिर में परिवार की बड़ी जागीर को संभालने के लिए सेना छोड़ दी थी।


प्रॉपर्टी से जुड़ी बातें जानिए:

  • कैप्टन बलदेव सिंह, जो कभी कांग्रेस के बड़े नेता थे, 1989 में वी.पी. सिंह के साथ पार्टी छोड़कर चले गए।
  • बाद में उन्होंने जनता दल के टिकट पर अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी की शीला गौतम से बहुत कम अंतर से हार गए।
  • उनकी पत्नी कृष्णा देवी ओडिशा के एक शाही परिवार से हैं।
  • रिश्तेदारों के अनुसार, गंगा सिंह ने 1990 के दशक के आखिर में प्रॉपर्टी का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था, जब कैप्टन बलदेव सिंह राजनीति में और बाद में अपने बेटों चंद्रचूड़ और अभिमन्यु सिंह के फिल्म प्रोडक्शन के कामों में व्यस्त थे।


चाची गायत्री देवी ने भी दी चुनौती

उनकी चाची गायत्री देवी, जो गुजरात के एक शाही परिवार से हैं और स्वर्गीय गंगा सिंह की पूर्व पत्नी हैं, उन्होंने भी चंद्रचूड़ सिंह के दावों को चुनौती देते हुए जिला अधिकारियों से संपर्क किया। अब यह प्रॉपर्टी नेशनल हाईवे के पास घनी आबादी वाले इलाके में है, इसलिए इसकी कीमत तेजी से बढ़ गई है, जिससे इस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद और बढ़ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.