वैभव सूर्यवंशी को वाइस कैप्टन बनाने पर भड़के क्रिकेट एक्सपर्ट, कहा- ये सब करने के पीछे सोच क्या है?

Updated on 31-07-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने हर किसी को चौंकाते हुए महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी है। टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में होगी। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से रातों-रात स्टार बने सूर्यवंशी के लिए सीनियर स्तर पर यह बहुत बड़ी छलांग मानी जा रही है हालांकि इस फैसले ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने पर बवाल

वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में और वो भी लाल गेंद के फॉर्मेट में उप-कप्तान बनाए जाने पर क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच दो फाड़ नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस उनके टैलेंट को देखते हुए इसे एक दूरदर्शी कदम मान रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई जानकार इस फैसले की टाइमिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी सेलेक्टर्स की सोच पर हैरानी जताई है। उनके मुताबिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सूर्यवंशी अभी सीखने के शुरुआती दौर में हैं और इतने कम अनुभव के साथ उन पर लीडरशिप का दबाव डालना समझ से परे है।

हर्षा भोगले ने कहा इसके पीछे क्या सोच है?

हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं कि सूर्यवंशी को सीनियर रेड-बॉल टीम का उप-कप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है। उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से सिर्फ 207 रन बनाए हैं। उनकी प्रतिभा असाधारण है लेकिन हर खिलाड़ी के सीखने का एक दौर होता है और वह लाल गेंद के क्रिकेट में अभी बिल्कुल शुरुआती पायदान पर हैं।'

वैभव के पास कम है अनुभव

आंकड़ों पर नजर डालें तो सफेद गेंद के क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अनुभव काफी सीमित है। उन्होंने अब तक 8 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में केवल 207 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 93 रन रहा है। आगामी दलीप ट्रॉफी में वह बंगाल के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट उनके लिए लाल गेंद के फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत करने का बड़ा मौका साबित होगा।ईस्ट जोन की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है जिसमें युवा और अनुभव का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है। टीम में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे भारत के स्टार तेज गेंदबाज शामिल हैं जो गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा टीम में शाहबाज अहमद, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र और सुदीप घरामी जैसे क्षमतावान खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

ईस्ट जोन की पूरी टीम:

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और देनिश दास।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.