CSK की बढ़ी मुश्किलें, खलील अहमद पूरे IPL 2026 से बाहर, जानें कौन ले सकता है जगह

Updated on 16-04-2026 02:16 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि खलील की मांसपेशियों की चोट को ठीक होने में कम से कम 12 हफ्तों का समय लगेगा। खलील को यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद उन्हें अपना ओवर बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

CSK के लिए दोहरा झटका

खलील का बाहर होना चेन्नई के लिए दोहरा झटका है क्योंकि टीम पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। दिग्गज एमएस धोनी अपनी इंजरी के कारण संघर्ष कर रहे हैं और हालांकि वे अभ्यास सत्र में दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह मैच फिट नहीं हुए हैं। इसके अलावा नाथन एलिस पहले ही बाहर हैं और उनके विकल्प स्पेंसर जॉनसन भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अब खलील की जगह भरने के लिए चेन्नई के पास दो मुख्य विकल्प हैं। पहले हैं मुकेश चौधरी, जो खलील की तरह ही बाएं हाथ से स्विंग गेंदबाजी करते हैं। दूसरा नाम रामकृष्ण घोष का है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचाया है। घोष ने हाल ही में मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी और हिमाचल के खिलाफ 7 विकेट भी चटकाए थे। शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में देखना होगा कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.