'सैयारा' के हिट गाने के बावजूद तनिष्क बागची ने लगाया 'जीरो कमाई' का आरोप, YRF ने खोला मुंह तो पोस्ट डिलीट

Updated on 20-07-2026 01:48 PM
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्हें चार्टबस्टर ट्रैक के लिए रॉयल्टी का पेमेंट नहीं दिया गया था। हालांकि, तनिष्क के बयान पर YRF एंटरटेनमेंट ने भी सफाई दी है।

तनिष्क बागची ने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'सैयारा' के जरिए उन्होंने पहली बार YRF एंटरटेनमेंट और YRF म्यूजिक के साथ काम किया था। उन्होंने लिखा, 'मैंने इस प्रोजेक्ट को लेकर इसलिए भी हामी भरी थी क्योंकि इसके संगीत पर मुझे भरपूर भरोसा था।'

तनिष्क बागची बोले- इसके गाने को मैंने अपना समझकर बनाया था

'सैयारा' म्यूजिक कम्पोजर तनिष्क बागची ने साफ करते हुए कहा, 'इसके गाने बनाते वक्त उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का पूरा ध्यान रखा था। इसके गाने को मैंने अपना समझकर बनाया था, जिसके लिए मैंने प्रोडक्शन, धुन तैयार करने, गीतकार और गायकों के साथ काम करने, रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड और म्यूजिक अरेंजमेंट समेत हर चीज का ध्यान रखा था। वाईआरएफ ने मुझे जो भी फीस दी थी, उसका लगभग पूरा पैसा लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग पर खर्च हो गया। आखिर में मेरे पास कुछ भी नहीं बचा। यानी इतने बड़े गाने से मेरी कमाई लगभग शून्य रही।'

'मुझे अब तक सिर्फ 8 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलनी बाकी'

तनिष्क बागची ने आगे लिखा, 'सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि रॉयल्टी स्टेटमेंट के मुताबिक, इतने बड़े गाने को करोड़ों स्ट्रीम और व्यूज मिलने के बाद भी मुझे अब तक सिर्फ 8 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलनी बाकी है। सच कहूं तो इस गाने में जितनी मेहनत, समय और दिल लगाया, उसके मुकाबले 8 लाख रुपए बहुत कम लगते हैं। मुझे लगा था कि इतनी बड़ी सफलता पाने वाले गाने से कहीं ज्यादा रॉयल्टी मिलेगी। मैं यह बात किसी की सहानुभूति पाने के लिए नहीं लिख रहा हूं। मैं सिर्फ इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि इस गाने को बनाने में मैंने कितनी मेहनत की और कितने त्याग किए।'

'जब सफलता मिलती है, तो वही लोग भूल जाते हैं'

उन्होंने लिखा, 'अब मैं आगे सिर्फ उन्हीं निर्माता और निर्देशकों के साथ काम करूंगा, जो रचनात्मकता, ईमानदारी और संगीत बनाने वाले लोगों की मेहनत की कद्र करते हैं। मैंने एक और बात सीखी है कि कभी-कभी आप लोगों के लिए अपना सब कुछ दे देते हैं, लेकिन जब सफलता मिलती है, तो वही लोग भूल जाते हैं कि मुश्किल समय में उनके साथ कौन खड़ा था। बाकी सब मैं भगवान पर छोड़ता हूं। समय हर सच्चाई सामने ले आता है और कर्म हर हिसाब बराबर कर देता है। इस पूरी फिल्म से जुड़े लोगों में मैं सिर्फ निर्देशक मोहित सूरी और गीतकार इरशाद कामिल का सम्मान करता हूं। इन्हीं की वजह से मैंने इस फिल्म में काम किया।'

YRF की तरफ से जारी किया गया बयान

हालांकि, YRF के प्रवक्ता ने शनिवार को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फिल्म 'सैयारा' के गानों की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच बराबर बांटी गई है और आगे भी प्रोडक्शन हाउस द्वारा शेयर की जाती रहेगी। उन्होंने कहा, 'फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक तीन संगीतकारों तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी की शानदार साझेदारी का नतीजा है। हम तीनों के आभारी हैं कि उन्होंने मिलकर ऐसा यादगार गाना बनाया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीता। फिल्म के गानों की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच बराबर बांटी जा चुकी है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसा होगा। इस व्यवस्था पर तनिष्क बागची समेत सभी की सहमति थी। वाईआरएफ ने सभी कलाकारों और सहयोगियों को उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, तय समय पर और तय शर्तों के अनुसार उनका पूरा भुगतान कर दिया है।'

बागची का इंस्टाग्राम पोस्ट उनके अकाउंट से गायब

YRF द्वारा बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद, बागची का इंस्टाग्राम पोस्ट उनके अकाउंट से गायब नजर आया। संगीतकार ने पोस्ट हटाए जाने के कारण के बारे में पब्लिकली कोई कॉमेंट नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.