'द ओडिसी' के बम्पर रंग में रंगी Dhamaal 4, 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' हुई नेस्तनाबूद

Updated on 20-07-2026 01:50 PM
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों में 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' को नेस्तनाबूद कर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने भी जबरदस्त छलांग लगाई है। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने कैसी मारी है बाजी।

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की कहानी ट्रॉय का युद्ध जीतने के बाद ओडिसियस (मैट डेमन) समुद्र के रास्ते अपने राज्य इथाका लौटने की है जिसे 10 साल का समय लगता है। बताया गया है कि युद्ध खत्म होने के बाद, जब वह अपने घर (इथाका) लौट रहे थे, तो समुद्र के देवता पोसाइडन (Poseidon) नाराज हो गए और उन्हें भयंकर श्राप दिया। इन 10 बरसों में उन्हें कई भयानक चुनौतियों और जादुई जीवों का सामना करना पड़ा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है।

'द ओडिसी' की जबरदस्त हो रही कमाई

sacnilk की रिपोर्ट की बात करें तो 'द ओडिसी' ने 9,195 शोज से रविवार को यानी तीसरे दिन बम्पर कमाई की है। इसने तीसरे दिन ₹21.90 Cr की कमाई की है। तीन दिनों में फिल्म ने इंडिया में ₹61.30 Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है।

'धमाल 4' में तीन टोलियां हैं

इस वक्त चल रही तमाम बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती इंद्र कुमार की फिल्म 'धमाल 4' लगातार तेजी दिखा रही है। शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई 'धमाल 4' में तीन टोलियां हैं और उसके 8 किरदार हैं। इस बार भी कहानी इस फ्रैंचाइजी की पिछली तीन फिल्‍मों जैसी ही है। एक खजाने के खोज में सारे किरदार शेर-व्हेल, मगरमच्छ-सांप, खाई-तूफान जैसे तरह-तरह की मुसीबतों से गुजरते हैं। पहली टोली में दो बच्चों की मां आलिया (ईशा गुप्ता) है, जिससे शादी करने की चाह रखने वाला गुड्डू (अजय देवगन) और उसका साथी जॉनी (संजय मिश्रा) है। वहीं इस फिल्म में एक दूसरी टोली है भाइयों आदित्य (अरशद वारसी), मानव (जावेद जाफरी) और आदी की पत्नी (संजीदा शेख) की। इसके बाद जो तीसरी और लालची टोली है वो लल्लन (रितेश देशमुख) की, जो पहले तो किसी अमीरजादी से शादी करके वजनदार बनना चाहता है, मगर उसके हिस्से आती है ड्राइवर पिता की वजनदार बेटी पारो (अंजली आनंद)।

फिल्म 'धमाल 4' ने 10वें दिन ₹13.03Cr की कमाई की

अजय देवगन,अरशद वारसी,रितेश देशमुख,जावेद जाफरी,रवि किशन,संजीदा शेख जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म के रविवार को 8,712 शोज़ रहे। इसने जहां शनिवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं रविवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल दिखा। वहीं इस फिल्म ने रविवार को और शानदार कमाई की है। फिल्म ने 10वें दिन ₹13.03Cr की कमाई की और भारत में अब तक ₹124.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹169.90 Cr की कमाई की है।

फिल्म 'अल्फा' की क्या है कहानी

डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म 'अल्फा' की बात करें तो आलिया भट्ट,बॉबी देओल,शर्वरी,अनिल कपूर,दिव्येंदु भट्टाचार्य,दीया मिर्जा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीदें थीं ये उसमें बिल्कुल नाकाम साबित हुई है। निर्माता आदित्य चोपड़ा की 'स्पाई यूनिवर्स' में टाइगर-सलमान खान, पठान-शाहरुख खान और कबीर-ऋ‍तिक रोशन के बाद, अब दो अल्फा गर्ल्स आलिया भट्ट और शर्वरी वाध की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है जिसमें बॉबी देओल ने आर्मी मैन फतेह सिंह लखावत का किरदार निभाया है। फतेह अपने महत्वाकांक्षी मिशन 'अल्फा' का खुलासा करता है, जिसके तहत सबसे तेज और जांबाज कमांडो तैयार किए जाएंगे लेकिन इस कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है।

'अल्फा' की कमाई कितनी

'अल्फा' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रविवार को केवल 64 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के हाथ में अब केवल 735 शोज़ रह गए हैं। इस फिल्म ने अब तक ₹57.74 Cr का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ ये फिल्म ₹97.54 Cr वर्ल्डवाइड ग्रॉस तक जा पहुंची है।

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी

इन तीनों फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में अपनी आखिरी सांसें गिन रही है 'वेलकम टू द जंगल'। अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकली फर्नांडिस, दिसा पाटनी जैसे कलाकारों की ये फिल्म एक ऐसे रईस आदमी (जाकिर हुसैन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इनकम टैक्स की रेड से बचने के लिए ₹2000 करोड़ एक ऐसी फिल्म में लगाना चाहता है जो जानबूझकर फ्लॉप हो। इसके बाद एक्टर्स, डॉन और पागलखाने जैसे किरदारों की एक पूरी टीम जंगल पहुंचती है, जहां कॉमेडी और एक्शंस भी जबरदत्स है। वैसे को अक्षय कुमार इस फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं और उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म को संभाला है। परेश रावल और जॉनी लीवर ने भी शानदार कॉमेडी की है।

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई अब तक कितनी

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 23वें दिन यानी रविवार को केवल 79 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने वर्ल्ड़वाइड अब तक ₹190.86Cr की कमाई कर ली है। वहीं वेदेशों में फिल्म ने ₹33.50Cr का कलेक्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.