'कॉकटेल 2' में लोगों ने ढूंढ़ा 'धुरंधर' कनेक्‍शन! याद आया रहमान डकैत, बोले- शाहिद कपूर पक्‍का जासूस है

Updated on 23-06-2026 01:38 PM
इस वक्त हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर काफी चर्चा है। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड ₹85.31करोड़ कमा चुकी है। वहीं सिनेमा देख चुके कुछ फैन्स से शाहिद कपूर की इस फिल्म का कनेक्शन 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना से खोज निकाला। हालांकि, जहां कुछ लोगों ने इस डीटेलिंग की तारीफ की वहीं कइयों को ये कंपैरिजन पसंद नहीं आया और उल्टा ये एंगल निकालने वाले को ही जमकर धो डाला है।

दिसंबर 2025 में 'धुरंधर' और इस साल मार्च में 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज हुई। अब इन फ्रैंचाइजी फिल्मों ने ओटीटी पर भी गदर काट रखी है। एक नया बवाल तब शुरू हो गया जब हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के एक सीन की तुलना लोगों ने 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना से खोज निकाली।
हाल ही में 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक सीन देखकर लोगों को 'धुरंधर' की सड़क याद आ गई जो फिल्म के एक अहम सीक्वेंस में नजर आया। दरअसल इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर बेरहमी से हमला करता नजर आया है और आखिर में उसे मार डालता है। अब फैन ने वीडियो शेयर कर कहा है कि शाहिद कपूर और कृति सैनन की इस फिल्म का ये सीन उसी जगह पर फिल्माया गया है जहां रहमान डकैत की हत्या हुई थी।इस पड़ताल के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो छा गया, जिसपर यूजर्स के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक ने कहा, 'धुरंधर ने उनके फिल्म देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'धुरंधर ने हमें बिगाड़ दिया है, अब कोई भी फिल्म अच्छी नहीं लग रही।' वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कहा- बेहतरीन डिटेलिंग। एक और यूजर ने लिखा, 'समझ लो कि अब धुरंधर की वजह से किसी भी फिल्म को चैन नहीं मिल सकता।'

एक ने कंपेयर करते हुए ये भी कहा, 'इसका मतलब शाहिद भी जासूस है।' वहीं 'धुरंधर' थ्योरीज़ से तंग आ चुके कुछ लोगों ने अपनी सिर पीट लिया है और कहा- मैं सच में इन धुरंधर वाली बातों से परेशान हो गया हूं, कोई भी फिल्म आए, चाहे कॉमेडी हो, रोमांटिक हो या हॉरर, ये धुरंधर के दीवाने कूद पड़ते हैं, अब कॉकटेल 2 में भी इनको धुरंधर ही दिख रहा।

बताते चलें कि होमी अदजानिया निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2012 की रिलीज 'कॉकटेल' की अगली कड़ी है, जिसमें दीपिका पादुकोण , सैफ अली खान के साथ डायना पेंटी नजर आई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.