10 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट, जम्मू कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने दलीप ट्रॉफी में मचाई खलबली

Updated on 24-08-2026 01:11 PM
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस मुकाबले में नॉर्थ जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। आबिद ने मैच के पहले दिन वेस्ट जोन के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अनप्लेवल गेंद डालकर बोल्ड दिया। इसके बाद मैच के दूसरे दिन भी उनका दबदबा कायम है।

आबिद ने प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया

दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन पहले सेशन में आबिद ने तीन विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले शिवालिक शर्मा को आउट किया। बड़ौदा के शिवालिक का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। इसके बाद उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी पवेलियन भेज दिया। उसी ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल भी आबिद की गेंद पर आउट हो गए। इन तीनों बल्लेबाजों को उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया।

आबिद मुश्ताक ने 10 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए

आबिद मुश्ताक ने अपने 10वें ओवर में चौथा विकेट लिया। उन 10 ओवर के दौरान उन्होंने 6 मेडन डाले और सिर्फ 10 रन ही दिए। वेस्ट जोन के शुरुआती 5 में से 4 विकेट आबिद को मिले हैं। नॉर्थ जोन ने पहले बैटिंग के लिए 251 रन बनाए थे। आबिद ने बल्ले से 30 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया। आबिद जम्मू कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनकी टीम ने पिछले रणजी सीजन को अपने नाम किया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आबिद का रिकॉर्ड

जम्मू कश्मी को डोडा में जन्मे 29 साल के आबिद मुश्ताक बाएं हाथ के गेंदबाज के साथ ही निचले क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। 45 मैचों में उन्होंने 22 की औसत से 134 विकेट लिए हैं। वह 9 बार पारी में 5 जबकि दो बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। 27 की औसत से उनके नाम 1483 रन भी हैं। 6 फिफ्टी के साथ उनके नाम एक शतक भी है। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 177 रनों की पारी 8वें नंबर पर आकर खेली थी। 207 गेंदों पर उन्होंने 18 चौके और 6 छक्के मारे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.