टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, NCA में लगभग फिट हो गए ये खिलाड़ी, जल्द होगी वापसी

Updated on 26-08-2026 01:22 PM
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी CoE में जमकर मेहनत कर रहे हैं और ये खिलाड़ी अपने रिहैब प्रोसेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बुमराह, हार्दिक और हर्षित राणा की मेहनत

अभिषेक शर्मा के अलावा युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे जसप्रीत बुमराह और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ दिख रहे हैं। भारतीय टीम को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-मैचों की T20I सीरीज खेलनी है, जिसके बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों (T20I और ODI) की सीरीज का आयोजन होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हो रही तैयारी

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी टेस्ट सीरीज के बीच, भारतीय व्हाइट-बॉल टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में जमकर तैयारी कर रहे हैं। टी20 के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से CoE में ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे संजू सैमसन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे और रवि बिश्नोई के साथ नजर आ रहे हैं।

इंजरी और फिटनेस विवाद पर वीवीएस लक्ष्मण का बयान

खिलाड़ियों की चोट और CoE के इंजरी मैनेजमेंट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच CoE के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति साफ की थी। लक्ष्मण ने समय से पहले खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा 'हम दोष शब्द का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते, क्योंकि इसका मतलब किसी को बलि का बकरा बनाना होता है। चयन और फिटनेस रिपोर्ट में पूरी पारदर्शिता रखी जाती है। जब चयन प्रेस रिलीज में सब्जेक्ट टू फिटनेस लिखा होता है, तो इसका सीधा मतलब है कि यदि खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करता है, तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी का चयन होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.