पारी की पहली तीन गेंदों पर ही हो गई हैट्रिक, टीएनपीए में दीबान लिंगेश का ऐतिहासिक कारनामा

Updated on 27-08-2026 12:40 PM
चेन्नई: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में गजब का कारनामा देखने को मिला है। विदा कोवई किंग्स के मिडियम पेसर के दीबन लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंदों पर ही हैट्रिक विकेट ले लिया। उनकी टीम का मुकाबला त्रिची ग्रैंड चोलस से हुआ। पहली गेंद पर के राजकुमार का विकेट लेने के बाद दीबन लिंगेश ने दूसरी गेंद पर श्याम सुंदर और तीसरी गेंद पर जगथीसन कौसिक को आउट करके अपना हैट्रिक पूरा किया।

99 रनों पर सिमट गई टीम

पहली तीन गेंदों पर तीन विकेट गिरने के बाद त्रिची ग्रैंड चोलस की बैटिंग पटरी पर लौट ही नहीं पाई। 16वें ओवर में टीम की पारी सिर्प 99 रनों पर सिमट गई। कप्तान जयरमन सुरेश कुमार ने 48 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। टीम के 5 बल्लेबाज तो गोल्डन डक हो गए। के दीबन लिंगेश ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं आईपीएल में खेल चुके बाएं हाथ के स्पिनर मणिमरण सिद्धार्थ ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

विडा कोवई किंग्स फाइनल में पहुंची

शाहरुख खान की कप्तानी वाली विडा कोवई किंग्स की टीम ने मैच को 84 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए टीम ने 5 विकेट पर 183 रन ठोके। ओपनर एस राधाकृष्णन ने 48 और सुरेश लोकेश्वर ने 66 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 10.2 ओवर में 104 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान शाहरुख ने 18 गेंदों पर 34 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 183 रनों तक पहुंचा दिया।

28 अगस्त को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टीएनपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विदा कोवई किंग्स की भिड़ंत मदुरै पैंथर्स से होगी। पहला क्वालिफायर बारिश में धुल गया था। इसी वजह से टेबल में ऊपर रहने वाली मदुरै को फाइनल में जगह मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.