भारत ने पहले टेस्ट में दिया 372 रनों का लक्ष्य, स्पिन ट्रैक पर श्रीलंका के लिए कौन बनेगा सबसे बड़ा काल?

Updated on 18-08-2026 06:08 PM
गाले: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से इस पारी में सबसे सफल बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। जिन्होंने 66 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल 35 रन बनाने में सफल रहे। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ।


इन गेंदबाजों से टीम इंडिया को उम्मीदें

अब भारतीय स्पिनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी है। श्रीलंका के गाले में चौथे दिन पिच से स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिल रही है। ऐसे में रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी। ये तीनों गेंदबाज टीम इंडिया की जीत की राह को तय करेंगे। बल्लेबाजों ने अपने काम को काफी अच्छे से निभा दिया है। श्रीलंका के लिए इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करने आसान नहीं होगा। श्रीलंका के पास इस टारगेट को चेज करने के लिए लगभग चार सेशन मिलेंगे। इतना ही समय भारतीय गेंदबाजों पर होगा, श्रीलंका को ऑलआउट करने के लिए।

पहली पारी में 462 के स्कोर ने बचाई लाज

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 462 रन बना दिए थे। उस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल और ध्रुव जुरेल अर्धशतक जड़ा था। टीम इंडिया अगर पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर ना बनाती तो शायद भारत श्रीलंका को इतना बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाती।


श्रीलंका के इन बल्लेबाजों से है खतरा

टीम इंडिया को चौथे दिन श्रीलंका को शुरुआत में ही कुछ बड़े झटके देने होंगे, पांचवे दिन की सुबह बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा। ऐसे में शुरुआती झटके श्रीलंका को पूरी तरह से बैकफुट पर डाल देंगा। गाले में चौथे और पांचवें दिन चेज करना आसान काम नहीं होता है। गाले में आज तक सिर्फ एक बार 300 से ज्यादा का लक्ष्य चेज हो सका है। साल 2022 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 342 रनों का टारगेट चेज किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने इस मैच में पहले ही मानसिक रूप में बढ़त बना ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.