इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म' में धाकड़ कॉमेडी, हंसी का धमाल

Updated on 12-06-2026 12:59 PM
एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। जैसी उम्मीद थी कि 'वेलकम' सीरीज की ये फिल्म हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है, ट्रेलर इसपर पूरी तरह से फिट नजर आ रहा है।

कहीं-कहीं ट्रेलर की झलकियां देख अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच 'हेरा फेरी' वाली नोंकझोंक भी याद दिलाती नजर आ रही है। 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर लन्च के लिए YRF स्टूडियो की तरफ से भव्य इवेंट लॉन्च किया गया, जहां सितारों की इस बड़ी टोली की मौज-मस्ती भी खूब दिखी है। ट्रेलर में अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट भी है।

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर लोटपोट करने वाले

करीब 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती , ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। इस ट्रेलर में फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां हैं।

'इंडिया की पहली 2000 करोड़ी फेक फिल्म'

ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ी फेक फिल्म। शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है - वेलकम टू द जंगल। इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है। इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है। फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है। पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।

लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े किस्से

मजेदार ये है कि ट्रेलर में लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े भी कुछ मजेदार किस्से हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ उसी अंदाज में दिख रहे हैं जो 'हेरा फेरी' में दिखा था।

'वेलकम टू द जंगल' कब हो रही रिलीज

बता दें कि'वेलकम टू द जंगल' इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। 'वेलकम' फ्रैंचाइज़ की यह तीसरी फिल्म है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट

फिल्म में बॉलीवुड सितारों का एक बड़ा झुंड है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ एंटरटेनमेंट को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.