जादूमणि सिंह ने अपने 'पंच' से पाकिस्तान को किया पस्त, फिर सेलिब्रेशन से पड़ोसियों को चिढ़ाया, देखिए वीडियो

Updated on 27-07-2026 03:38 PM
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के हिस्से में आया है। रविवार यानी 26 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से मात दी। जीत के बाद जादूमणि ने कारगिल के वीरों को याद किया। साथ ही अपने जश्न से पड़ोसी मुल्क को जलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जादूमणि सिंह ने 5-0 से चटाई धूल

जादूमणि सिंह ने ओपनिंग बेल के साथ ही मुकाबले में अपने आप को आगे रखा। शुरुआत में उन्होंने ज्यादा प्रहार करने से परहेज किया। क्योंकि वह सुमामा रहमान के खेल की शैली को परखना चाह रहे थे। एक बार विपक्षी की रेंज और ताकत का अंदाजा होने के बाद जादूमणि ने अपना रुख साफ किया और आक्रमकता से रिंग को जीवित कर दिया। दूसरे राउंड में उनकी स्पीड से पाकिस्तानी बॉक्सर परेशान हो गया, तीसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी ने मुक्कों की बरसात कर दी। अंत में जजों ने एकमत होकर 5-0 से जादूमणि के हक में फैसला सुनाया।

सेलिब्रेशन से पाकिस्तान को जलाया

आखिरी 13 सेकंड में जादूमणि सिंह ने सिर्फ अपना बचाव किया। फाइनल घंटी बजने के बाद घोषणा हुई कि जजों ने उन्हें विजेता चुन लिया है। इसके बाद पूरा ग्लासगो का SEC सेंटर भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज उठा। ये सुनकर जादूमणि ने अपने कान पर हाथ लगाया और इशारा किया कि ओर तेज चिल्लाओ। वहीं जब रेफरी ने विजेता के रूप में उनका हाथ ऊपर उठया तो, सिंह ने उंगली से नीचे की ओर इशारा करते हुए पाकिस्तानी बॉक्सर को चिढ़ाया।

कारगिल के योद्धाओं को समर्पित की जीत

सोने पर सुहागा तब हुआ जब जादूमणि सिंह ने अपनी जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित कर दिया। मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, 'मैं अपनी इस जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित करता हूं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके मुझे बहुत अच्छा लगा। क्वार्टर फाइनल में मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.