जॉन सीना का सफर: WWE के वो 5 पल, जब पूरी दुनिया ने 'द चैंप' को माना

Updated on 27-07-2026 03:36 PM
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों और स्टाइल से करोड़ों फैंस का दिल जीता। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई गिरावट नहीं आई है। इससे साबित होता है कि उन्होंने अपने चाहने वालों के दिल में गहरी छाप छोड़ी है। उनके करियर में कई ऐसे मौके आए, जिन्होंने उन्हें WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया। आइए जानते हैं जॉन सीना के करियर के 5 सबसे यादगार पल।

JBL को हराकर जीती पहली WWE चैंपियनशिप

3 अप्रैल 2005 को रेसलमेनिया 21 में जॉन सीना ने JBL को हराकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। यह जीत उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद सीना कंपनी का चेहरा बन गए और कई सालों तक WWE के सबसे बड़े स्टार रहे।

द रॉक के खिलाफ रेसल मेनिया मुकाबले

जॉन सीना और द रॉक की दुश्मनी WWE इतिहास की सबसे बड़ी राइवलरी में गिनी जाती है। दोनों ने लगातार दो रेसलमेनिया में एक-दूसरे का सामना किया। रेसलमेनिया 28 में द रॉक ने जीत हासिल की, जबकि अगले साल रेसलमेनिया 29 में सीना ने हार का बदला लेते हुए द रॉक को हराया। ये मुकाबले आज भी फैंस की यादों में ताजा हैं।

रॉयल रंबल में धमाकेदार वापसी

27 जनवरी 2008 की तारीख जॉन सीना के करियर का सबसे यादगार कमबैक लेकर आई। गंभीर पेक्टोरल मसल इंजरी के कारण उन्हें लंबे समय तक रिंग से बाहर रहना पड़ा था और उनकी वापसी की उम्मीद नहीं थी। लेकिन 2008 के रॉयल रंबल मैच में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए नंबर 30 एंट्री के तौर पर वापसी की।

कर्ट एंगल के खिलाफ डेब्यू

साल 2002 में जॉन सीना ने WWE में अपना पहला मुकाबला ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कर्ट एंगल के खिलाफ खेला। उन्होंने रूथलेस एग्रेशन कहकर चुनौती स्वीकार की और शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भले ही वह मैच हार गए, लेकिन इसी मुकाबले ने उनके शानदार करियर की नींव रखी।

16 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड

जॉन सीना ने अपने करियर में 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह उपलब्धि उन्हें WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स की सूची में शामिल करती है। इतने लंबे समय तक लगातार शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करना और बार-बार चैंपियन बनना उनकी महानता को साबित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.