कृति सेनन ने मां और बहन के साथ मिलकर 8.88 करोड़ में बेचे 4 अपार्टमेंट, केवल नौ साल में प्रॉफिट

Updated on 13-06-2026 12:31 PM
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और मां गीता सेनन के साथ मिलकर हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में चार रेजिडेंशियल अपार्टमेंट बेचे हैं। इस बिक्री से उन्हें अपने इन्वेस्टमेंट पर 100 परसेंट से ज़्यादा का मुनाफा हुआ है। महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट के जरिए 'स्क्वायर यार्ड्स' द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये चारों ट्रांजैक्शन अप्रैल 2026 में रजिस्टर किए गए थे। ये अपार्टमेंट मुंबई के सबसे पसंदीदा इलाकों में से एक में बने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'रहेजा क्लासिक' में स्थित हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीता सेनन ने जुलाई 2013 में 1.40 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे थे। चार साल बाद, जून 2017 में, कृति और नूपुर ने बाकी दो यूनिट्स 2.90 करोड़ रुपये में खरीदीं। इन प्रॉपर्टीज को 13 और 9 साल तक अपने पास रखने के बाद, परिवार ने चारों अपार्टमेंट कुल 8.88 करोड़ रुपये में बेच दिए।


हर अपार्टमेंट की कीमत 3.23 करोड़

बेची गई चार यूनिट में से, दो बड़े अपार्टमेंट की कीमत 3.23 करोड़ रुपये प्रति अपार्टमेंट थी। रजिस्ट्रेशन के कागजात से पता चलता है कि इन अपार्टमेंट का बिल्ट-अप एरिया 60.78 वर्ग मीटर (654.23 वर्ग फुट) और कारपेट एरिया 50.63 वर्ग मीटर (545 वर्ग फुट) है। हर यूनिट के साथ पार्किंग की जगह भी मिलती है। इन सौदों पर 19.41 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये प्रति यूनिट रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।


कृति सेनन की जमीनों का ब्यौरा

बाकी दो अपार्टमेंट 1.21 करोड़ रुपये प्रति अपार्टमेंट में बेचे गए। इन यूनिट का बिल्ट-अप एरिया 22.86 वर्ग मीटर (246.06 वर्ग फुट) और कारपेट एरिया 19.05 वर्ग मीटर (205 वर्ग फुट) है। दोनों सौदों में 7.29 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये प्रति यूनिट रजिस्ट्रेशन चार्ज का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर, सेनन परिवार ने चार प्रॉपर्टीज में ₹4.30 करोड़ का निवेश किया था और उन्हें बेचकर लगभग ₹8.88 करोड़ कमाए, जिससे उन्हें लगभग ₹4.58 करोड़ का फ़ायदा हुआ, यह निवेश की अवधि के दौरान लगभग 107 प्रतिशत का शानदार रिटर्न था।


कृति सेनन और उनकी मां प्रॉपर्टी की मालकिन

पिछले साल, कृति सेनन तब चर्चा में आईं जब उन्होंने मुंबई के बांद्रा में पॉश पाली हिल इलाके में समंदर के नजारे वाला एक शानदार डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा। 6,636 स्क्वेयर फीट में फैले इस घर की कीमत ₹88 करोड़ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां गीता सेनन भी इस प्रॉपर्टी की सह-मालिक हैं। जुलाई 2024 में, कृति ने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के जरिए अलीबाग में एक प्लॉट खरीदकर अपने रियल-एस्टेट पोर्टफोलियो को और बढ़ाया। एक्ट्रेस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में मशहूर हस्तियों की पसंदीदा जगह पर 2,000 स्क्वेयर फीट का जमीन का टुकड़ा खरीदा।

अलीबाग वाली प्रॉपर्टी पर बोलीं कृति

इस इन्वेस्टमेंट के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, 'अब मैं 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के खूबसूरत प्रोजेक्ट 'सोल डी अलीबाग' में जमीन की मालकिन बनकर गर्व और खुशी महसूस कर रही हूं। खुद से जमीन खरीदना मेरे लिए काफी सशक्त बनाने वाला अनुभव रहा है और मेरी नजर काफी समय से अलीबाग पर थी। मैं बिल्कुल साफ थी कि मुझे क्या चाहिए- शांति, प्राइवेसी और अपने पोर्टफोलियो के लिए एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट। मेरे पिता भी इस इन्वेस्टमेंट से प्रभावित थे। यह एक प्राइम लोकेशन है, जो मांडवा जेटी से 20 मिनट से भी कम दूरी पर और अलीबाग के बिल्कुल बीच में है, इसलिए इस मौके ने मेरी सभी जरूरतों को पूरा किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.