पीछे देखो पीछे! रवि किशन का नया डांस वीडियो, पीठ पीछे अली फजल-दिव्‍येंदु ने उतारी नकल, लोग हो रहे लोटपोट

Updated on 17-08-2026 05:15 PM
भोजपुरी सुपरस्‍टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया के 'सबसे दुलारे' बने हुए हैं। वह सांस भी लेते हैं, तो मामला वायरल हो जाता है! कभी अपने अंदाज से, कभी अपनी बात से, तो कभी अपने डांस से। रवि किशन 'विशुद्ध मीम मैटेरियल' बने हुए हैं। एक ओर जहां, Gen Z कंटेंट क्रिएटर्स रवि किशन के मजेदार एक्सप्रेशंस शेयर कर रहे हैं, वहीं खुद एक्‍टर ने पपाराजी के साथ एक नए वीडियो में 'गुच्‍च‍ियां दी लोड नी' गाने वाला अपना डांस स्‍टेप रीक्रिएट किया है। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस बार रवि किशन अपनी वजह से नहीं, बल्‍क‍ि उनके पीठ पीछे 'मिर्जापुर' को-स्‍टार्स अली फजल और दिव्‍येंदु की हरकतों के कारण चर्चा में आ गए हैं।

रवि किशन इन दिनों अपनी नई फ‍िल्म 'मिर्जापुर' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही वह को-स्टार्स दिव्येंदु और अली फजल के साथ मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां बाहर पपाराजी मौजूद थे। रवि किशन से आग्रह किया गया तो उन्‍होंने वही अपना मशहूर डांस स्‍टेप कर के दिखाया, जबकि उनके पीछे अली और दिव्‍येंदु भी उन्‍हें 'कॉपी' कर मस्‍ती करते हुए दिखे।

रवि किशन पीछे मुड़े तो अली और दिव्‍येंदु भागे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रवि किशन को एक फोटोग्राफर के साथ अपना मशहूर 'गुच्ची डांस स्टेप' रीक्रिएट करते, और फिर उसे गले लगाते देखा जा सकता है। लेकिन जो सबसे मजेदार है, वह रवि किशन के पीछे शीशे के पार अली फजल और दिव्‍येंदु की हरकत है। हालांकि, जब रवि पीछे मुड़ते हैं और दोनों को वही स्टेप करते हुए देखते हैं तो हंस पड़ते हैं। मजेदार बात यह कि रवि किशन भी तेजी से वेन्यू के अंदर जाने के लिए आगे बढ़ते हैं और दोनों को-स्‍टार्स के साथ डांस करने लगते हैं।

रवि किशन ने 'मीम्‍स' के लिए Gen Z को दिया क्रेडिट

बीते दिनों 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में रवि किशन ने अपने ऊपर बन रहे मीम्स पर मजेदार राय दी थी। उन्‍होंने इसके लिए Gen Z को क्रेडिट दिया और कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से इन सब पर नजर रख रहा हूं और 'लाइक' भी कर रहा हूं। पहले किसी ने मुझे इस तरह नहीं देखा था। 'जेन ज़ी' ने मुझे अपना मान लिया है। मैं सच में उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं और उनकी क्रिएटिविटी को सलाम करता हूं।'

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट

बहरहाल, OTT पर वेब सीरीज के रूप में धूम मचाने के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। कहानी, कमोबेश वेब सीरीज वाली ही है। इसमें एक बार फिर दर्शकों और फैंस को कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल) का अंदाज देखने को मिलेगा। सीरीज में बबलू भैया को जो किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था, उसे फिल्‍म में जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं। जबकि रवि किशन भी नई कास्‍ट‍िंग का हिस्‍सा हैं और कालीन भैया से टक्‍कर लेते नजर आ रहे हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' अगले महीने 04 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.