गोविंदा की दूसरी शादी पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता आहूजा के दावे से चौंके- उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा

Updated on 22-08-2026 12:40 PM
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास में हाल ही तब नया तड़का देखने को मिला, जब सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने वाले थे। लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि सुनीता के दिमाग में पक्का ही कुछ न कुछ तो चल रहा होगा। सुनीता ने गोविंदा की दूसरी शादी का दावा तब किया, जब वह फोन पर राखीसावंत के साथ बात कर रही थीं।

सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई थी, जिसे उन्होंने वापस ले लिया। हाल ही राखी सावंत ने पपाराजी के सामने सुनीता आहूजा को फोन किया था और स्पीकर पर बात की। उसमें सुनीता ने बताया कि कोमल और गोविंदा शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इस पर राखी ने सुनीता को हिम्मत रखने को कहा था और साथ ही सलाह दी थी कि वह गोविंदा की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ध्यान दें।

गोविंदा की दूसरी शादी के दावे का मैनेजर ने किया खंडन

वहीं, अब गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता द्वारा गोविंदा पर लगाए दूसरी शादी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। साथ ही सुनीता के दावे पर हैरानी जताते हुए उन्होंने 'इंडियाटुडे' से कहा, 'यह मैं आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही। वह उनकी पत्नी हैं, और जरूर उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा जो उन्होंने ऐसे दावे किए।'
शशि सिन्हा ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करना चाहते या दोबारा शादी करना चाहते, तो वह खुद ही तलाक की अर्जी देते। इसके बजाय, सुनीता ने ही तलाक की अर्जी दाखिल की थी और बाद में उसे वापस लेने का फैसला किया। शशि सिन्हा ने फिर सुनीता से गुजारिश की कि वो बच्चों के भविष्य की तरफ देखें।

'गोविंदा ने सुनीता के बारे में कभी बुरा नहीं कहा, उम्मीद है सब ठीक हो जाए'

शशि सिन्हा बोले, 'वो दोनों समझदार लोग हैं। जहां गोविंदा ने कभी भी सबके सामने सुनीता के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा, वहीं सुनीता ने ही घर की बातें बाहर की हैं। मुझे यकीन है कि वो दोनों अपने और अपने बच्चों के भले के लिए ही सोचते हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। यह बच्चों के भले के लिए भी जरूरी है, क्योंकि इस तरह की नेगेटिविटी का उन पर सच में बुरा असर पड़ता है।'

गोविंदा पब्लिक इमेज को नुकसान करने वाला काम नहीं करेंगे

शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा समाज के एक जिम्मेदार और सम्मानित सदस्य हैं, जो अपनी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम कभी नहीं करेंगे। उन्होंने साफ किया कि गोविंदा ने सुनीता को सिर्फ उनके कामों के नतीजों के बारे में समझाने की कोशिश की है, लेकिन कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा। मैनेजर ने यह भी दोहराया कि दूसरी शादी की कोई बात कभी नहीं हुई और एक्टर अभी सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

सुनीता ने कहा था- गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे

बता दें कि सुनीता आहूजा से जब राखी सावंत ने हाल ही फोन पर बात की, तो उन्होंने गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया था। इस पर राखी ने सुनीता से कहा था कि वह पहले 200 करोड़ की प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लें, नहीं तो कोमल सब ले जाएगी। साथ ही राखी ने सुनीता की तारीफ की कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया और कहा कि वह उन्हें सपोर्ट करना जारी रखेंगी।

गोविंदा और कोमल पर भड़की थीं सुनीता आहूजा

वहीं, हाल ही जब गोविंदा को-स्टार कोमल रानी संग दो बार साथ नजर आए, तो सुनीता आहूजा ने इस बारे में पूछे जाने पर पपाराजी से कहा था, 'क्या बोलने का। बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। बहुत बुरी बात है। दिमाग खराब हो गया है उसका। कोई भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है। कपड़े तो ढंग के पहनो।'

गोविंदा ने सुनीता को दी थी हद में रहने की चेतावनी

इसके बाद गोविंदा भड़क गए थे और सुनीता को जवाब देते हुए अपनी हद में रहने को कहा था। वह बोले थे, 'सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से आप मनाइए कि आपसे लोग प्रेरित हो गए तो अब आपका आइना देखेंगे। वो भी उसे फॉलो करेंगे। कहीं ऐसा न हो कि आपके साथ ही लोग फिर मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दें, तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब। ये ठीक नहीं है। मत करो ये। बहुत सस्ता कर दिया है ये मां-बहन का नाम। जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस ना हो। आगे भी शायद आपको मेरी कहीं ना कहीं। तो आप कृपया ऐसे बयान देकर ये जो पॉडकास्ट चला रही हैं...आप थोड़ा सा अपनी हद में रहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.