'मेरी जिंदगी वैसी ही थी जैसी शाहरुख सर की', Ex बॉडीगार्ड ने बताया- बच्चों के लिए कैसे पापा हैं एक्टर

Updated on 16-04-2026 02:26 PM
इस वक्त शाहरुख खान की लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से सामने आ रहे हैं जिनके बारे में पहले किसी ने बात नहीं की। सुपरस्टार से जुड़ी ये बातें शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड रहे यासीन खान ने बताई हैं जो करीब 10 साल तक उनके साथ साया बनकर साथ रह चुके हैं। शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अधिक बिज़ी रहने वाले सितारों में से एक हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी व्यस्तता में भी वो अपने बच्चों को पढ़ाने से लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान भले के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान के मुताबिक शाहरुख हमेशा अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम के साथ पूरा समय बिताने को कोशिश करते हैं।

10 वर्षों तक शाहरुख और उनके परिवार के लिए काम किया

हाल ही में, यासीन खान के 'हिंदी रश' पॉडकास्ट में शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभवों को शेयर किया। यासीन ने साल 2001 से 2011 के बीच 10 वर्षों तक शाहरुख और उनके परिवार के लिए काम किया। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल करने वाला शाहरुख से बड़ा कोई और सेलिब्रिटी पिता नहीं देखा है।

'10 साल के काम के में मैंने उन्हें कभी गौरी भाभी से ये कहते नहीं सुना'

उन्होंने कहा, 'शाहरुख सर हमेशा उनके स्पोर्ट्स प्रोग्राम में शामिल होते थे। जब भी वह शहर में होते चाहे कितने भी थके हुए हों, उन्हें स्कूल छोड़ने जाते थे। उनकी सबसे अच्छी बात ये थी कि अमेरिका में शूटिंग के दौरान भी वह खुद पढ़ाई करते थे और वे अपने बच्चों को उनके एग्जाम की तैयारी के लिए उन्हें ऑनलाइन पढ़ाते थे।' उन्होंने आगे ये भी कहा, 'उनके साथ अपने 10 साल के काम के में मैंने उन्हें कभी गौरी भाभी से ये कहते नहीं सुना कि मैं थक गया हूं, मैं नहीं आ पाऊंगा। वो हमेशा अपनी फैमिली के लिए तैयार रहते हैं।'

हर साल दो महीने लंदन में आराम करने के लिए निकालते थे

उनके एक्स बॉडीगार्ड ने ये भी बताया कि शाहरुख खान हर साल दो महीने लंदन में आराम करने के लिए निकालते थे, जहां वे फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया करते थे। उन्होंने बताया कि इन छुट्टियों के दौरान एक्टर और उनके बच्चे अक्सर अरबाज खान, सोहेल खान और संजय कपूर के साथ-साथ उनके बच्चों के साथ हाइड पार्क में फुटबॉल मैच देखने जाते थे।

शाहरुख के बेटे आर्यन को लेकर बोले यासीन

यासीन ने शाहरुख के अलावा आर्यन के बारे में भी बात की और कहा, 'आर्यन ने कुछ समय तक जिम्नास्टिक्स की ट्रेनिंग ली है। आर्यन बहुत बढ़िया कलाबाजियां किया करते हैं। कुछ साल पहले जब मैं उनसे मिला, हालचाल पूछने के बाद, उन्होंने मुझसे कहा- आप कहते थे कि मैं यह कलाबाजी नहीं कर सकता, है ना? और उसने मुझे उसी समय वो कलाबाजी करके दिखाई। आर्यन अपने पापा की तरह ही स्पोर्ट्स के बहुत शौकीन हैं। आर्यन बहुत ही प्यारा बच्चा है। शुरू से ही वह बड़ों का सम्मान करता आया है। शाहरुख सर ने हमेशा उसे यही सिखाया है।'

'मेरी जिंदगी वैसी ही थी जैसी शाहरुख सर की थी'

उन्होंने इसी बातचीत में कहा, 'मेरी जिंदगी वैसी ही थी जैसी शाहरुख सर की थी। मैं प्राइवेट विमानों में दुनिया भर में घूमता था, फाइव स्टार होटलों में ठहरता था और मेरे पास आठ पासपोर्ट थे जिन पर पूरी तरह से मुहर लगी हुई थी। जब मैं शाहरुख सर के साथ जुड़ा, तब मैंने पहली बार प्लेन देखा।'

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू

शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' में वो नजर आए थे, साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो भी किया था। ये फिल्में सफल रहीं और साल 2024 में उन्होंने ब्रेक लिया। पिछले साल सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू की। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

अपनी एक सिक्यॉरिटी एजेंसी चलाते हैं

यासीन अब अपनी एक सिक्यॉरिटी एजेंसी चलाते हैं और अक्सर बड़े सितारे और क्रिकेटर्स के लिए काम करते हैं। साल 2015 में उन्होंने अपनी सिक्योरिटी कंपनी 'वाईके प्रोसेस' शुरू की थी जो VIP और इवेंट सिक्योरिटी का काम संभालती है। उनकी कंपनी ने अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और आकाश अंबानी-श्लोका अंबानी जैसी कई हाई-प्रोफाइल शादियों के दौरान सिक्यॉरिटी सेवाएं दी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.