न बल्लेबाजी, न कैच पकड़ने का हुनर फिर भी खेल रहा DPL, कैसे मिल गई प्लेइंग 11 में जगह

Updated on 27-08-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग का एक खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस खिलाड़ी का नाम है- देव चौधरी। देव अपने अच्छे खेल की वजह से चर्चा में नहीं हैं। उनकी बैटिंग और फील्डिंग को देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। देव न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम का हिस्सा हैं। टीम को 10 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली। देव को दो मैच खेलने का मौका मिला। पहले में उनका खाता नहीं खुला तो दूसरे में 24 गेंद पर 16 रन बनाए।

16 रनों की पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। देव चौधरी की बल्लेबाजी तकनीक और बड़े शॉट लगाने में असमर्थता ने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को हैरान कर दिया। पावरप्ले के दौरान उन्होंने एक स्पिनर के खिलाफ लगातार पांच डॉट गेंदें खेलीं, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि आखिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह कैसे मिली।
देव चौधरी के क्रिकेट करियर के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि उन्होंने दिल्ली अंडर-19 ट्रायल्स में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही डीडीसीए लीग में स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेले थे। एक क्लब सूत्र के अनुसार, देव को पूर्व भारत अंडर-19 और दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान की सिफारिश पर टीम में मौका मिला था। सूत्र का दावा है कि उन्होंने क्लब के लिए सिर्फ दो मैच खेले और उसके बाद क्लब अधिकारियों ने उनके पिता से कहा था कि वह इस लेवल लायक नहीं हैं। इसलिए उन्हें नहीं भेजें। जब देव को क्लब वालों ने डीपीएल में खेलता देखा तो हैरान रह गए।

डीपीएल के नियम पर भी सवाल उठ रहे

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले एक नया नियम लाया गाय। इसके तरत हर फ्रेंचाइजी नीलामी के अलावा तीन खिलाड़ियों को सीधे अपने साथ जोड़ सकती थी। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जा सकता था, जो डीडीसीए लीग के कम से कम 5 मैच खेले हों। एपेक्स काउंसिल के सदस्यों ने तब इस नियम का विरोध भी किया था। उनका मानना था कि इससे सिफारिश पर खिलाड़ी लीग में खेलने लगेंगे।न्यू दिल्ली टाइगर्स के कोच कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देव चौधरी के बारे में पूछे गए सवालों में राजकुमार शर्मा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम के मालिक अजय कुमार ने भी चुप्पी साध रखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.