इधर मुंबई डोमिनोज के 4 स्‍टोर लाइसेंस रद्द, उधर 'तारक मेहता' में असित मोदी ने 'डर्टी किचन' पर कर दिया खेल

Updated on 14-08-2026 01:06 PM
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बुधवार को डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन आउटलेट्स में से तीन मुंबई में स्थित हैं। जुबिलिएंट फूडवर्क्स द्वारा ऑपरेट इन आउटलेट्स के खिलाफ यह कार्रवाई इस्पेक्शन के बाद की गई, जिसमें फूड सेफ्टी और हाइजीन के कई उल्लंघन पाए गए। अब ' तारक मेहता का उल्टा चश्मा ' में असित मोदी ने भी इस मुद्दे को बखूबी उठाया है और फूड सिक्यॉरिटी के साथ साफ-सफाई का मुद्दा उठाया है और लोगों ।

असित कुमार मोदी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर अपनी कहानियों के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े जरूरी मुद्दों को सामने लाता है। इस बार शो में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़ा मामला दिखाया गया है। कहानी के जरिए दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे खाना खरीदते और खाते समय सावधानी बरतें और जिन ब्रैंड्स पर भरोसा करते हैं, उनकी अच्छी तरह जांच करें।

माधवी की चूड़ी से शुरू हुआ पूरा मामला


नई कहानी माधवी और भिड़े के अचार-पापड़ के कारोबार से जुड़ी है। एक ऑर्डर पूरा करने के बाद भिड़े घर का बना अचार ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए निकलता है। इसी बीच माधवी और सोनू को पता चलता है कि माधवी की एक चूड़ी गायब है।

माधवी का फूड लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाता है

माधवी को शक होता है कि कहीं चूड़ी टूटकर अचार की किसी बोतल में तो नहीं गिर गई। इस बात को लेकर परिवार की चिंता बढ़ जाती है और देखते ही देखते मामला गंभीर हो जाता है। इसके बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) उनके घर पहुंचकर जांच करता है और उनका फूड लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाता है। हालांकि, आगे की जांच में एक बड़ा खुलासा होता है। जिस प्रोडक्ट को लेकर विवाद हुआ, वह माधवी और भिड़े का था ही नहीं।

मामला एक फर्जी कंपनी से जुड़ा होता है

दरअसल, मामला एक ऐसी फर्जी कंपनी से जुड़ा होता है जो दिखने में असली ब्रांड जैसे उत्पाद तैयार कर रही थी। इस कहानी के जरिए शो ने नकली और मिलते-जुलते फूड ब्रैंड्स से होने वाले खतरे को भी सामने रखा है।

दर्शकों को दिया जागरूक रहने का संदेश


यह कहानी ऐसे समय में दिखाई जा रही है, जब फूड आइटम की क्वॉलिटी और साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। शो ने अपने पारिवारिक और हल्के-फुल्के अंदाज में यह समझाने की कोशिश की है कि खाने की सुरक्षा सिर्फ कंपनियों या सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि ग्राहकों को भी अपनी तरफ से सावधान रहना जरूरी है।

असित कुमार मोदी बोले- जो कुछ भी खाते हैं उसके प्रति सतर्क रहें

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, 'भोजन एक ऐसी चीज है जिस पर हर परिवार बिना सोचे-समझे भरोसा करता है और इस भरोसे के साथ जिम्मेदारी भी आती है। अपनी कहानियों के जरिए हम उन मुद्दों को उठाने की कोशिश करते हैं जिनका सामना लोग अपने डेली लाइफ में करते हैं और उन्हें इस तरह से पेश करते हैं कि परिवार उन्हें समझ सकें और आपस में चर्चा कर सकें। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि हम जो कुछ भी खाते हैं उसके प्रति सतर्क रहें, लेबल को ध्यान से देखें, प्रॉडक्ट की ऑथेंटिसिटी की जांच करें और उन ब्रांडों से सावधान रहें जो देखने में असली लग सकते हैं लेकिन वास्तव में नकली हैं।'

IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे ने कई बड़े रेस्टोरेंट, आइसक्रीम पार्लर पर लिया एक्शन

बताते चलें कि इस वक्त IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र की फूड ऐंड बेवरेज इंडस्ट्री में कार्रवाई को लेकर चर्चा में हैं। तुकाराम मुंढे ने साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन और लोगों की सेहत से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए उनके विभाग ने कई बड़े रेस्टोरेंट, आइसक्रीम पार्लर और मिल्क डेयरियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। फाइव-स्टार होटल से लेकर सरकारी कैंटीनों तक पर एक्शन लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.