20 पारियों में एक फिफ्टी, औसत 55 से गिरकर 44 का हुआ, कमिंस का अपने सबसे भरोसमंद बल्लेबाज से भरोसा उठा गया है?

Updated on 24-08-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने ऐसा बयान दिया है, जिससे लग रहा है कि लाबुशेन को ड्रॉप किए जाने की तैयारी है। ऑस्ट्रेलिया को अब टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करना है।

पैट कमिंस ने लाबुशेन पर क्या कहा?

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मार्नस लाबुशेन ने 1, 31 और 4 रन बनाए। पैट कमिंस ने सीरीज के बाद कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को गारंटी दे सकता हूं। उन्होंने उतने रन नहीं बनाए हैं जितने वे बनाना चाहते थे। मैंने कुछ दिन पहले कहा था और मुझे लगता है कि यह बात अभी भी सही है कि वे मैदान के बाहर शानदार बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं है, आपको मैदान पर उसे रनों में बदलना होगा। हमारे पास थोड़ा समय है। अगले एक-दो हफ्तों में सेलेक्टर साथ बैठेंगे और अगली टेस्ट टीम के बारे में फैसला करेंगे।'
कप्तान कमिंस ने आगे कहा- हम जानते हैं कि जब वे अपनी बेहतरीन फॉर्म में होते हैं तो वे कितने शानदार खिलाड़ी होते हैं। इस सीरीज से पहले, हमें लगा था कि वे अपनी बेहतरीन फॉर्म के काफी करीब हैं। लेकिन उन्हें मैदान पर उसे रनों में बदलना शुरू करना होगा, इसलिए हम अगले कुछ हफ्तों में देखेंगे।

2023 से लाबुशेन ने शतक नहीं लगाया

32 साल के मार्नस लाबुशेन के प्रदर्शन में तेजी से गिरावट आई है। एक समय वह ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ से भी ज्यादा भरोसमंद बल्लेबाज हो गए थे। पहले टेस्ट चैंपियनशिप में लाबुशेन के सबसे ज्यादा रन थे। दूसरे में भी उन्होंने स्मिथ से ज्यादा रन बनाए थे। लेकिन 2023 एशेज सीरीज से उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी। जुलाई 2023 में उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी शतक लगाया था। उस शतक के बाद से लाबुशेन ने 23 मैचों में 24.69 की औसत से 963 रन बनाए हैं। वहीं उससे पहले खेले गए 42 टेस्ट मैचों में लाबुशेन का 54.59 का औसत था। उन्होंने उस मैचों में 3767 रन बनाए थे। लाबुशेन का करियर औसत गिरकर 43.79 पर आ चुका है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में खेली आखिरी 20 पारियों में तो उनकी सिर्फ एक ही फिफ्टी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.