आउट होना बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी क्रिकेटर, गुस्से में फेंका बल्ला और ग्लव्स, आईसीसी ने दे डाली कभी ना भूलने वाली सजा

Updated on 26-06-2026 02:56 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते आधिकारिक तौर पर फटकार लगाने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तानी पारी के दूसरे ओवर में हुई। ओवर की दूसरी गेंद पर फिरोजा रन आउट हो गईं, जिसके बाद उन्होंने टीम डगआउट के पास गुस्से में अपना बल्ला और दस्ताने फेंक दिए।

आईसीसी ने दी खिलाड़ी को सजा

फिरोजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से संबंधित है। चूंकि, यह 24 महीने की अवधि में फिरोजा का पहला अपराध था, इसलिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

अंपायर्स ने की थी शिकायत

यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर सू रेडफर्न और वृंदा राठी, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और फोर्थ अंपायर शथिरा जाकिर जेसी ने लगाया था। फिरोजा ने अपना अपराध स्वीकार करने के साथ एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की मैच रेफरी मिशेल परेरा की तरफ से प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

पाकिस्तान की शर्मनाक हार

लेवल-1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक फटकार और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक की सजा हो सकती है। 23 जून को खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस दौरान एलिस पेरी ने 48 गेंदों में 71 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 13.4 ओवरों में 86 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।

शुरुआती चारों मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। यह टीम खिताबी रेस से बाहर है। पाकिस्तान अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.