पायल राजपूत प्रेस कॉन्‍सफ्रेंस में फूट-फूटकर रोईं, रोके ना रुके आंसू, छोड़कर जाना पड़ा स्‍टेज

Updated on 29-04-2026 01:25 PM
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने वाले सितारे असल जिंदगी में सबसे सामने भावुक हो जाएं। कुछ ऐसा ही हुआ है एक्‍ट्रेस पायल राजपूत के साथ। साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्‍ट्रेस और हिंदी टीवी का जाना-पहचाना चेहरा पायल मंगलवार को स्‍टेज पर सबसे सामने भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसुओं की ऐसी धारा बही कि वह खुद को संभाल नहीं पाईं और फिर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। 33 साल की पायल राजपूत का यह हाल देखकर ना सिर्फ फैंस, बल्‍क‍ि सोशल मीडिया पर हर कोई भावुक है। यह मौका था पायल की अपकमिंग फिल्‍म 'फर्स्‍ट टाइम 01-01-01' के प्रमोशन का, जहां एक रिपोर्टर के सवाल ने एक्‍ट्रेस को असहज कर दिया।

हिंदी टीवी पर 'सपनों से भरे नैना' और 'गुस्‍ताख दिल' जैसे शोज में नजर आईं पायल राजपूत ने 2018 में 'RX 100' फिल्‍म से टॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्‍म से उन्‍होंने सबका ध्यान खींचा, लेकिन उनकी बाद की फिल्में वैसा ही असर दिखाने में नाकाम रहीं। यहां तक कि 'मंगलवारम' भी, जिसने चर्चा तो बटोरी पर एक बड़ी कमर्शियल सक्‍सेस नहीं बन पाई।

पायल राजपूत बता रही थीं जिंदगी के सबसे मुश्‍क‍िल दिनों की कहानी

मंगलवार को फिल्‍म 'First Time 01-01-01' के प्रमोशन के सिलसिले में पायल राजपूत मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान वह निजी जिंदगी की मुश्‍क‍िलों की बात करते हुए मंच पर ही रो पड़ीं। दिल्‍ली में पैदा हुई पायल ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ सबसे मुश्‍क‍िल महीने जयपुर में बिताए, जहां उन्होंने 'विपश्यना' ध्यान किया। यह एक तरह का मौन ध्यान है, जिसमें खुद को समझने और मानसिक स्पष्टता पर जोर दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.