Prakash Raj हो सकते हैं गिरफ्तार, तीसरा गैर-जमानती वारंट जारी, 3 राज्यों की 4 मतदाता सूची में है नाम

Updated on 24-06-2026 12:56 PM
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग मतदाता सूची में प्रकाश राज का नाम शामिल होने से जुड़े आरोपों के सिलसिले में उठाया गया है।

बेंगलुरु के वकील के. दिलीप कुमार की याचिका के आधार पर प्रकाश राज के खिलाफ 12 जून को फिर से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया। अदालत की कार्यवाही के मुताबिक, एक्टर के खिलाफ जारी किया गया यह तीसरा गैर-जमानती वारंट है। इसी के साथ उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।

17 फरवरी 2026 को समन जारी किया गया था

पुलिस आयुक्त के जरिये 17 फरवरी 2026 को समन जारी किया गया था। याचिका में दिए गए पते पर हालांकि एक्टर नहीं मिले। अदालत ने 17 मार्च को पहला एनबीडब्ल्यू जारी करते हुए कहा, 'खबर मिली है कि आरोपी ने घर खाली कर दिया है। आरोपी गैर-हाजिर पाया गया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए।'

सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई

मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को तय की गई थी और जब एक्टर पेश नहीं हुए, तो एनबीडब्ल्यू दोबारा जारी किया गया। तीसरा गैर-जमानती वारंट 12 जून 2026 को जारी किया गया, क्योंकि जस्टिस (पीठासीन अधिकारी) ट्रेनिंग पर गए हुए थे। सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई 2026 है।

मतदाता के तौर पर चार जगह हैं नाम

यह मामला तब शुरू हुआ, जब एक्टर ने बेंगलुरु मध्य सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा। शिकायतकर्ता कुमार ने 2023 में दायर याचिका में आरोप लगाया कि शहर के शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के तौर पर नाम दर्ज होने के अलावा, प्रकाश राज का नाम चेन्नई (तमिलनाडु) के वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना के सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी दो जगहों पर दर्ज है।

दूसरी जगहों पर वोटर लिस्ट में उनके नाम होने के दावे झूठे

भारतीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार,देश में एक नागरिक को केवल एक ही स्थान पर वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति है। हालांकि, इस मामले में प्रकाश राज अक्सर कहा है कि वह केवल तमिलनाडु में ही अपने वोटिंग अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं और दूसरी जगहों पर वोटर लिस्ट में उनके नाम होने के दावे झूठे हैं।

प्रकाश राज की फिल्में

प्रकाश की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार तमिल में 'कालिदास 2' और तेलुगु में 'सीता पायनम', 'एस सरस्वती और डकैत: ए लव स्टोरी' में काम किया था। उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें हिंदी में 'दृश्यम 3', तेलुगु में 'वाराणसी' और 'स्पिरिट' और तमिल में 'जना नायगन' शामिल हैं।

तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज

इसके अलावा हाल ही में उनके खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई। कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर किए गए कॉमेंट से जुड़ा है ये मामला, जिसमें आरोप है कि एक्टर ने सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान दिए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह शिकायत बीजेपी नेता और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य जी. भानुप्रकाश रेड्डी ने दर्ज कराई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.