'मोदी है तो मुमकिन है' गाना करने के लिए राजकुमार राव पर था दबाव, लोगों ने ताना मारा तो एक्टर ने बता दिया सच

Updated on 23-07-2026 01:02 PM
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हर आवाज को पूरे सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए। वहीं राजकुमार राव की लिखी बातों पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की। इसी बीच 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने को लेकर जब यूजर ने उन्हें सुनाया तो एक्टर ने भी जवाब दिया और अपने इसी जवाब की वजह से अब वो चर्चा में हैं।

बता दें कि जहां कुछ सितारे खुद इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं वहीं कई ऐसे हैं जो सोशल मीडिया के सहारे अपनी आवाज उठा रहे हैं और इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। राजकुमार राव ने भी इंस्टाग्राम पर इस आंदोन को सपोर्ट करते हुए अपनी बात रखी और हिंसा की जगह शांति की अपील की थी। राजकुमार राव के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। राजकुमार राव के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने एक्टर के गाने की लाइन- मोदी है तो मुमकिन है लिखा है।

लोगों ने राजकुमार राव से कहा- किसी एक पक्ष का साथ दें

लोगों ने राजकुमार के इस पोस्ट पर लिखा है, 'कहना क्या चाहते हो? सिर्फ कहने के लिए बयान मत दो। जो लिखा है उसे दोबारा पढ़ो और समझने की कोशिश करो। अगर तुम एक दृढ़ निश्चयी इंसान कहलाना चाहते हो, तो किसी एक पक्ष का साथ दीजिए। 20 तारीख को जो हुआ उसके बाद यहां कोई बीच का रास्ता नहीं है।' एक ने कहा- क्या समाज को सुनना चाहिए? इतने सारे शब्दों का इस्तेमाल कुछ न कहने के लिए किया जाता है।

यूजर ने कहा- आपने एक प्रोपेगैंडा सॉन्ग की वजह से वो सम्मान खो दिया

वहीं राजकुमार राव की कही बातों पर एक यूजर ने पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे मन में आपके लिए जबरदस्त सम्मान था लेकिन आपने एक प्रोपेगैंडा सॉन्ग की वजह से इसे खो दिया। मैंने कभी आपकी कोई मूवी मिस नहीं की थी। कभी नहीं सोचा था कि आप इतनी आसानी से बिक जाएंगे बल्कि आप तो नए जेनरेशन के कलाकारों के लीड माने जाते थे।' अब इसी पोस्ट पर एक्टर ने अपनी बात रखी है, जिसे लेकर वो और भी अधिक फंसते नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव ने कहा- आप कभी नहीं जान सकते कि कितना दबाव होता है

राजकुमार राव ने लिखा है, 'मैं अपनी अंतरात्मा कभी बेच नहीं सकता दोस्त और एक गाना ये तय नहीं कर सकता कि मैं कौन हूं, कि मैं किस चीज के लिए खड़ा हूं और जिंदगी में मेरे क्या सिद्धांत हैं। आप कभी नहीं जान सकते कि कितना दबाव होता है। मैं जो सही है उसके लिए खड़ा हूं और जो हमें एक इंसान के तौर पर जोड़े रखता है उसके लिए खड़ा हूं।'

राजकुमार राव बोले- उम्मीद है कि एक दिन मैं आपका सम्मान वापस पा सकूंगा

राव ने आगे लिखा, 'जब तक मेरा जमीर साफ है और मैं पूरी मेहनत से काम करता हूं, तब तक और कुछ मायने नहीं रखता। जो लोग मुझे पर्सनली जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं कौन हूं और उम्मीद है कि एक दिन मैं आपका सम्मान वापस पा सकूंगा। मैं आपके जीवन में सौभाग्य और सुख की कामना करता हूं। ईश्वर आपका भला करे।'

पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि वो किस दबाव की बात कर रहे

अब एक्टर के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि राजकुमार ने अपने पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि वो किस तरह के दबाव की बात कर रहे हैं, क्या ये जवाब सरकार की तरफ से था या कोई और लेकिन फिलहाल लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

'रीढ़ विहीन एक्टर्स की अंतरात्मा को जगा दिया,यह तो बस शुरुआत है'

अब सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि मोदी है तो मुमकिन गाने में काम करने के लिए उनपर दबाव था। एक यूजर ने कहा, 'राजकुमार राव ने कबूल किया है कि मोदी है तो मुमकिन गाने में काम करने के लिए उन पर दबाव डाला गया था। यह बहुत बड़ी बात है। आजकल की पीढ़ी ने सचमुच इन रीढ़ विहीन एक्टर्स की अंतरात्मा को जगा दिया है। यह तो बस शुरुआत है।'

लोग कह रहे- मोदी के गाने का हिस्सा बनने के लिए दबाव डाला गया था

एक और ने कहा, 'हालात इतने खराब हैं कि पेपर लीक के मामले में राजकुमार राव भी छात्रों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने ही तो दूसरों के साथ मोदी है तो मुमकिन है गाने में एक्टिंग की थी। आखिर हो क्या रहा है?' एक और ने कहा, 'राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से खुलासा किया कि उन पर मोदी के गाने का हिस्सा बनने के लिए दबाव डाला गया था। इससे पता चलता है कि सरकार बॉलीवुड पर किस तरह प्रभाव डाल रही है, लेकिन अब लोग खुलकर बोलने लगे हैं।'

राजकुमार राव ने लिखा था- शांति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए

बता दें कि इस वक्त चल रहे आंदोलन को लेकर राजकुमार राव ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'जब युवाओं को लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तो यह याद दिलाता है कि समाज को उनकी बात सुननी चाहिए। हर आवाज को सम्मान, निष्पक्षता और आदर के साथ सुना जाना चाहिए। साथ ही, शांति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए। किसी भी तरफ से होने वाली हिंसा केवल घावों को गहरा करती है और हमें सार्थक समाधानों से दूर ले जाती है। यह बातचीत और संवेदना का समय है'।

सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी से लेकर सलमान खान तक बोले

यहां बता दें कि नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं जिनमें सलमान खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी, रत्ना पाठक शाह, दुलकर सलमान, इम्तियाज अली, आयशा खान और अदिति राव हैदरी जैसे और भी कई कलाकार सामने आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.