'रामायण' के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में अंतर, कहा- भारतीय संस्कृति में तीनों के अलग अर्थ

Updated on 22-08-2026 12:45 PM
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की संस्कृति और सभ्यता को लेकर भी बोलते हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने भारतीय संस्कारों को लेकर बढ़िया बात बताई है। उन्होंने समझाया कि नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या फर्क है।

सुनील लहरी ने हाल ही में X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रणाम, नमस्ते, नमस्कार, इन तीन शब्दों से हम भारतीय संस्कृति में अभिवादन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन तीनों शब्दों का अर्थ अलग-अलग है। नमस्ते हमउम्र या अपने से छोटों को कहा जाता है। नमस्कार एक से ज्यादा लोगों के अभिवादन में कहा जाता है और प्रणाम हम अपने से बड़ों को कहते हैं। आप सब लोग मेरे लिए इन तीनों में आते हैं, इसलिए मैं आपको तीनों कहता हूं।'

'जेन Z' पर बोले थे लक्ष्मण

इससे पहले, उन्होंने 'जेन Z' (Gen Z) और 'जेन अल्फा' (Gen Alpha) पर अपने कमेंट से एक नई बहस छेड़ दी। हाल ही में, एक्टर ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने युवा पीढ़ियों के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेन Z और जेन अल्फा जैसे लेबल भारतीय संस्कृति से नहीं जुड़े हैं।

युवा पीढ़ी के लिए सुनील लहरी का मैसेज

सुनील का तर्क था कि समाज को ऐसे शब्दों का चुनाव करना चाहिए जो युवा पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच दूरी बढ़ाने के बजाय उन्हें एक-दूसरे के करीब लाएं। उन्होंने आधुनिक समय के साथ तालमेल बिठाते हुए भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया और सुझाव दिया कि स्कूलों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के कुछ तत्वों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि सम्मान और अनुशासन जैसे मूल्यों को बढ़ावा मिल सके।

सुनील लहरी का 'रामायण' में किरदार

सुनील लहरी को रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। यह शो पहली बार 1987 में प्रसारित हुआ था। अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। लक्ष्मण के तौर पर सुनील लहरी का अभिनय भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक बन गया, और अपनी पहली बार प्रसारण के दशकों बाद भी इस शो के चाहने वालों की एक बड़ी संख्या बनी हुई है।

6 साल पहले फिर से प्रसारित हुई 'रामायण'

2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' को टेलीविजन पर फिर से दिखाया गया और यह एक बार फिर बहुत सफल रहा, जिससे नई पीढ़ी को इस मशहूर सीरीज और इसके किरदारों के बारे में जानने का मौका मिला। लहरी सोशल मीडिया पर एक्टव रहते हैं और अक्सर भारतीय संस्कृति, समाज और समसामयिक मामलों से जुड़े विषयों पर वीडियो, अपनी निजी यादें और विचार शेयर करते रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.