जसप्रीत बुमराह को लेकर फिर खोला साहिबजादा फरहान ने मुंह, अब कहा- उन 3 छक्कों ने मेरा करियर बना दिया

Updated on 15-04-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अक्सर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी कामयाबी का बैंड बजाते रहते हैं। इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एशिया कप 2025 में तीन छक्के लगा दिए थे। भले ही पाकिस्तान को उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने 3 बार रौंदा, लेकिन फरहान को अपने वे झक्के ज्यादा प्यारे थे। उनके अनुसार, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार बुमराह पर प्रहार करना उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकने का मानसिक हौसला दिया।

अग्निपरीक्षा से कम नहीं था बुमराह का सामना

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में फरहान ने स्वीकार किया कि बुमराह का सामना करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि कैसे बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्हें शुरुआत में बांधे रखा था।
फरहान ने आगे कहा, 'अगर आप उन्हें देखें तो उन्होंने शुरुआत में मुझे काफी मुश्किल वक्त दिया था। वह स्लोअर वन, यॉर्कर और बाउंसर डाल रहे थे। वह गेंद को स्विंग कराते हैं इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों करते हैं। यह स्वाभाविक है कि उन्हें खेलना बहुत कठिन है।'

बाकी गेंदबाज लगने लगे थे आसान

फरहान ने आगे यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ सफल होना क्यों जरूरी था। उन्होंने कहा, 'आपको अपना रास्ता खुद तलाशना पड़ता है। और जब आप उस चीज को पार कर लेते हैं तो मुझे लगता है कि बाकी गेंदबाज आपको आसान लगने लगते हैं।' यही वजह थी कि एशिया कप में 217 रन बनाने के बाद उनका आत्मविश्वास 7वें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी रनों का अंबार लगा दिया।

6 मैचों में बनाए थे 383 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलते हुए फरहान ने 6 मैचों में 383 रन बना दिए, जिसमें दो शानदार शतक और दो अर्द्धशतक शामिल थे। लेकिन क्रिकेट की अनिश्चितता देखिए कि जिस बल्लेबाज ने बुमराह को छक्के लगाने पर लेने की सुर्खियां बटोरी थीं वही फरहान कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ महामुकाबले में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.