सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्‍म के मेकर्स को थमाया कानूनी नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो करेंगे मुकदमा

Updated on 02-06-2026 04:53 PM
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने अपकमिंग फिल्‍म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। एक्‍टर की तरफ से 'डीएसके लीगल' फर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को यह नोटिस जारी किया है। इसमें फिल्म 'काला हिरण' के काम पर तत्‍काल रोक लगाने और इसके प्रचार पर रोक लगाने की मांग की गई है। कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह फिल्‍म एक्टर के काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है। साथ ही दावा किया गया है कि फिल्म सुपरस्‍टार की इज्जत को नुकसान पहुंचा सकती है, और चल रही कानूनी कार्यवाही में रुकावट डाल सकती है। यही नहीं, यह उनके पर्सनैलिटी राइट्स का भी उल्लंघन कर सकती है।

बताया जाता है कि लीगल फर्म ने 24 अप्रैल 2026 को ही यह कानूनी नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, सलमान खान की लीगल टीम को पता चला कि अक्षय पांडे कथित तौर पर दूसरे एक्टर्स से संपर्क कर रहे थे और फिल्म की कहानी का सारांश (synopsis) और किरदारों के स्केच जैसी सामग्री बांट रहे थे। वे यह जता रहे थे कि फिल्म की कहानी एक्टर से जुड़े ब्लैकबक केस से प्रेरित है। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सलमान खान ने अपने नाम, अपनी छवि, या उनसे जुड़ी कथित घटनाओं के ऐसे किसी भी इस्तेमाल के लिए कोई इजाजत या सहमति नहीं दी है।

हाई कोर्ट में चल रहा सलमान खान काला हिरण केस

फर्म की ओर से जारी कानूनी नोटिस में तर्क दिया गया है कि ब्लैकबक केस अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस मामले पर आधारित फिल्म बनाना, न्याय प्रशासन में रुकावट डालने जैसा हो सकता है। नोटिस में दावा किया गया है कि इस केस का कोई भी सनसनीखेज चित्रण सलमान खान के खिलाफ पूर्वाग्रह पैदा कर सकता है और उनके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से समझौता होगा।

'काला हिरण' के पोस्‍टर में सलमान जैसा किरदार

'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्‍म का निर्माण 'जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले किया जा रहा है। बीते दिनों इसका फर्स्‍ट लुक पोस्‍ट जारी किया गया था। मेकर्स इसे एक क्राइम ड्रामा फ‍िल्म बता रहे हैं। जारी किए गए पोस्‍टर में एक किरदार को हाथ में राइफल थामे और निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। दिलचस्‍प है कि जानबूझकर इस किरदार ने हाथों में हूबहू सलमान खान जैसा ब्रेसलेट पहन रखा है। यही नहीं, उनके बालों का अंदाज और लुक भी सलमान जैसा है। मेकर्स ने इसे जारी करते हुए कहा कि यह फिल्‍म असल दुनिया की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन पर आधारित एक सस्पेंस से भरी फिल्‍म है।

'सलमान की शोहरत और साख से फायदा उठाने की कोशिश'

बहरहाल, सलमान खान की ओर से जारी किए गए लीगल नोटिस में आरोप लगाया गया है कि प्रस्तावित फिल्म में सलमान खान और उनसे जुड़ी घटनाओं के ऐसे संदर्भ हैं, जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। एक्टर की लीगल टीम का कहना है कि अगर बिना सहमति के इनका इस्तेमाल किया गया, तो यह उनके पर्सनैलिटी राइट्स, प्राइवेसी राइट्स और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन होगा। नोटिस में फिल्म बनाने वालों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वे एक्टर और प्रोजेक्ट के बीच एक कथित जुड़ाव बनाकर सलमान खान की शोहरत और साख से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

नहीं माने तो क्रिमिनल केस की चेतावनी

लंबे-चौड़े लीगल नोटिस में प्रस्तावित फिल्म को मानहानिकारक भी बताया गया है। आरोप है कि फिल्म में झूठे और गुमराह करने वाले आरोप शामिल हैं, जो सलमान खान की इज्जत और पेशेवर हैसियत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दावा किया गया है कि यह प्रोजेक्ट एक्टर की छवि पर विवाद खड़ा करने और लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा है। DSK Legal ने मांग की है कि अक्षय पांडे और इस मामले से जुड़े सभी संबंधित पक्ष फिल्म से जुड़ी डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और पब्लिसिटी तुरंत रोक दें और बिना शर्त एक लिखित माफीनामा जारी करें। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर 24 घंटे के अंदर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो आरोपियों के ख‍िलाफ दीवानी (civil) और फौजदारी (criminal) कानूनी कार्यवाही शुरू की जा सकती है, जिसमें नुकसान और हर्जाने के दावे भी शामिल होंगे।

'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्‍म कौन बना रहे हैं

यह फिल्‍म 'जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले बन रही है जो अमित जानी की कंपनी है। वह इससे पहले विवादित फिल्‍म 'उदयपुर फाइल्‍स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर' बना चुके हैं। 'काला हिरण' के अलावा इस प्रोडक्‍शन कंपनी ने बीते दिनों सीमा हैदर पर आधारित फिल्‍म 'कराची टू नोएडा' का भी ऐलान किया था। इसके अलावा एक अन्‍य टीवी सीरीज 'लॉरेंस ए गैंगस्‍टर स्‍टोरी' की भी घोषणा की थी। जहां तक 'काला हिरण' फिल्‍म की बात है तो इसे भारत एस. श्रीनाते डायरेक्‍ट कर रहे हैं। मेकर्स फिल्‍म का टीजर 20 जून को रिलीज करने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.