रोहित शर्मा को लेकर संजय मांजरेकर के इस बयान से बवाल मचना तय, कहा- मैं तो 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखता

Updated on 27-06-2026 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से एक बार फिर पचास ओवरों के फॉर्मेट में एक्शन में नजर आएंगे। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 मैचों में 47.67 की शानदार औसत से 143 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। हालांकि, साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है लेकिन भारतीय क्रिकेट में अभी से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या यह सीनियर ओपनर भविष्य की योजनाओं का हिस्सा होगा या नहीं।

संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला बयान

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बेहद बेबाक और चौंकाने वाला बयान दिया है। मांजरेकर का मानना है कि सेलेक्टर्स को किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के कद को देखने के बजाय भारतीय क्रिकेट के भविष्य और उसकी भलाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब उनसे साल 2027 वर्ल्ड कप में रोहित की भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत के पास युवाओं के रूप में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जिन पर दांव लगाया जाना चाहिए।

रोहित शर्मा को बाहर करने की बात

संजय मांजरेकर ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी और सीधे शब्दों में कहा, 'मेरी यह बात शायद विवाद खड़ा कर सकती है लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। हम अभी 2026 के मध्य में हैं और वह वर्ल्ड कप 2027 के अंत में होना है। विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस के दम पर अभी भी मजबूत दावा पेश कर रहे हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि जब भी हम टीम चुनते हैं तो सिर्फ विराट और रोहित के इर्द-गिर्द ही सोचते हैं। हमें यह सोचना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट के हित में सबसे बेहतर क्या है। 50 ओवर के मैच में ओपनिंग करना किसी रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम की तरह मजेदार काम है। मुझे लगता है कि यह मौका किसी ऐसे खिलाड़ी को मिलना चाहिए जो अपने करियर के टॉप पर हो और अगले 5 से 10 साल तक देश की सेवा कर सके। अगर हम सिर्फ रोहित के बारे में सोच रहे हैं तो यह सही नहीं है। इस लिहाज से रोहित शर्मा आगामी विश्व कप के लिए मेरी टीम की पसंद नहीं होंगे।'

रोहित-विराट कर रहे वापसी

इस आगामी इंग्लैंड दौरे की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे कोहली का खेलना उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। इसके अतिरिक्त तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे, जिन्हें अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर ब्रार का साथ मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.