'बेटा कुंवारा और खुद तीसरी शादी', आमिर खान पर बरसे लोग, Video में जुनैद खान का 'हाल देख' पसीजा दिल

Updated on 04-07-2026 03:40 PM
इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या होगी कि आमिर खान जहां 61 साल की उम्र में तीसरी शादी कर रहे हैं, वहीं बड़ा बेटा जुनैद 33 साल की उम्र में भी कुंवारा है। लेकिन इससे भी ज्यादा झटके वाली बात तब देखने को मिली, जब आमिर 33 साल के बेटे के सामने ही अपनी तीसरी शादी की बात करते दिखे। वीडियो सामने आया है, तो उस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आने लगे। और तो और इसमें आमिर के बेटे जुनैद का रिएक्शन और चेहरे के हाव-भाव भी देखने वाले थे। यूजर्स ने हैरानी जताई कि आमिर का 33 साल का बेटा कुंवारा है। उसकी शादी की बात सोचने के बजाय आमिर 61 की उम्र में तीसरी शादी करने चले। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। यह आमिर की तीसरी शादी है। पहली दो शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं और अब तीसरी शादी गौरी से कर रहे हैं, जिनका एक बेटा है। आमिर ने हाल ही 'एएनआई' से अपनी शादी के बारे में बात की।

गौरी स्प्रैट संग शादी पर आमिर खान बोले

आमिर ने बताया, 'मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को। बहुत छोटी शादी है और घर पर ही कर रहे हैं। बहुत खास दिन है हमारे लिए। बस दोनों फैमिली और कुछ खास लोग हैं। तो घर पर ही कर रहे हैं हम लोग। और सबकी दुआएं चाहेंगे। आप लोग प्रार्थना करें कि हम लोग खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा।'

बेटे जुनैद पर यूजर्स को आई दया, आमिर पर कसा तंज

इस वीडियो को देख फैंस को आमिर के बेटे जुनैद पर तरस आने लगा, जो इस दौरान एक्टर के बराबर में ही खड़े थे और चेहरे के हाव-भाव देखने वाले थे। वीडियो देख एक यूजर ने X पर लिखा, 'दूसरों को जिंदगी जीने का तरीका सिखाते रहे, लेकिन इतने सालों में खुद कभी खुशी नहीं पा सके, बेचारे।'एक यूजर ने लंबा पोस्ट लिखा, 'यह समझना वाकई मुश्किल है कि कोई व्यक्ति 61 साल की उम्र में भी गर्व के साथ कई बार अपनी शादी की बात कैसे कह सकता है, और अपने बेटे के सामने इतनी बेशर्मी से इसकी घोषणा कर सकता है। और भी हैरानी की बात तब लगती है जब वही व्यक्ति सबके सामने नैतिकता का दिखावा करता है।'

आमिर और गौरी का 25 साल पुराना रिश्ता

बता दें कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 साल से जानते हैं। आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें बर्थडे पर गौरी स्प्रैट संग रिश्ता पब्लिक किया था। गौरी स्प्रैट एक फैशन प्रोफेशनल और सलून आंत्रप्रेन्योर हैं। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और मां पंजाबी-आयरिश हैं।

आमिर खान की पहली दो शादियां, बीवी और बच्चे

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी, और दो बच्चों- बेटी आइरा और बेटे जुनैद के पिता बने। साल 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की और बेटे आजाद राव के पिता बने। हालांकि, साल 2021 में उनका भी तलाक हो गया। अब आमिर तीसरी शादी कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.