टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 262 दिन बाद इस खिलाड़ी की वापसी, बुमराह पर बड़ा अपडेट

Updated on 28-07-2026 02:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में 2 टेस्ट मैच खेलने वाला है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। सबसे उल्लेखनीय बात ये है कि रविंद्र जडेजा को 8 महीने के बाद टेस्ट टीम में एंट्री मिली है। जसप्रीत बुमराह का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा।

रविंद्र जडेजा की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के ऐलान से पहले सभी की नजरें इस बात पर टिकी थी कि रविंद्र जडेजा को मौका मिलेगा या नहीं। 26 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के सामने उन्होंने आखिरी टेस्ट खेला था। इसके बाद से उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया। लेकिन अब वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। 15 अगस्त को जब टीम इंडिया पहला टेस्ट खेलेगी तो जडेजा 262 दिन बाद वापसी कर रहे होंगे। इसके अलावा स्पिनर सारांश जैन को पहली बार नेशनल टीम का बुलावा आया है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट

बीसीसीआई की ओर से जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को इस टीम में शामिल किया गया है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद तेज गेंदबाज के घुटने में इंजरी हुई थी। जिसके कारण उन्हें सीरीज के निर्णायक मैच से बाहर बैठना पड़ा था। सुदर्शन और बुमराह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के फिटनेस प्रमाण के बाद ही खेल सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने जानकारी दी कि ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

IND vs SL टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

इसके साथ ही बात की जाए शेड्यूल की तो पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा। फिर कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट का आगाज 23 अगस्त से हो जाएगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार 10 बजे शुरू होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.