शरम से लाल हो गए तेजू भैया, मल्‍ल‍िका शेरावत ने पूछा- आपने 'मर्डर' मूवी देखी है? तेज प्रताप बोले- बहुत बार!

Updated on 26-08-2026 04:25 PM
बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट तेजू भैया इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। शो में वैसे तो उनका इमोशनल पहलू भी नजर आया है, लेकिन एक्‍ट्रेस मल्‍ल‍िका शेरावत के साथ उनकी केमिस्‍ट्री कुछ ज्यादा ही जम रही है। बीते दिनों मल्‍लिका के साथ वर्कआउट करने के बाद अब तेजू भैया का एक और वीडियो सामने आया है, जो आपके चेहरे पर हंसी ले आएगा। सामने आए क्‍ल‍िप में मल्‍ल‍िका उनसे कॉम्‍प्‍ल‍िमेंट मांगती हैं, साथ ही पूछती हैं कि क्‍या उन्‍होंने 'मर्डर' फिल्‍म देखी है? बस फिर क्‍या, तेजू भैया का शरमाना दिल लूट रहा है।

सामने आए नए प्रोमो में तेज प्रताप का चुलबुला अंदाज दिख रहा है, जहां वो मल्लिका शेरावत को कॉमप्लीमेंट करते हैं और उनके लिए बांसुरी भी बजाते है। लेकिन सबसे मजेदार पल तब आता है, जब मल्‍ल‍िका पूछती हैं कि तेज जी मैं कैसी लग रही हूं?

तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत को कहा 'हॉट'

प्रोमो वीडियो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादवआमने-सामने बैठे हैं। शुरू में मल्लिका अपने अंदाज में तेज प्रताप से कहती हैं, 'तेज जी आप बिहार से मिलने आए और आपने अभी तक मुझे एक भी कॉमप्लीमेंट नहीं दिया, कैसी लग रही हूं मैं?', इस पर तेज प्रताप बेबाकी से कहते हैं कि 'हॉट लग रही हैं।' जिसके बाद मल्लिका पूछती हैं कि 'और ब्यूटीफुल?' तो इसपर तेजू भैया कहते हैं, 'ब्यूटीफुल तो हैं आप।'

मल्लिका शेरावत ने पूछा- आपने 'मर्डर' फिल्‍म कितनी बार देखी है?

इसके बाद का माजरा ज्यादा मजेदार है। मल्लिका शेरावत पूछती हैं, 'मर्डर नहीं देखी आपने ?' जिसके जवाब देने से पहले तेजू भैया मुस्कुराते हैं, फिर शरमाते हुए जवाब देते हैं, 'मर्डर देखा था मैंने', जिसके बाद मल्लिका पूछती हैं, 'कितनी बार देखी है?' ये सुनकर तेज प्रताप थोड़ा और शरमाते हैं, चुप रहते हैं और कहते हैं, 'बहुत बार देखा है मैंने।' इसके बाद वीडियो में दोनों हंसते-मुस्कुराते दिखते हैं।वीडियो के आखिर में मल्लिका शेरावत की फरमाइश पर तेज प्रताप बांसुरी भी बजाते हैं। एक्‍ट्रेस कहती हैं, 'आज आप मेरे लिए बांसुरी बजाएंगें?' जिसके बाद तेज प्रताप बांसुरी बजाते हैं और मल्लिका उसको गौर से सुनती दिखाई देती हैं।

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप का वर्कआउट

इससे पहले सामने आए वीडियो में मल्लिका शेरावत एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर की तरह तेजू भैया के साथ वर्कआउट करती दिखती थीं। वह तेज प्रताप यादव को योग आसन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखा रही थीं। मल्लिका बड़े आराम से एक्सरसाइज करती नजर आईं, जबकि तेज प्रताप को वर्कआउट में मुश्किल हो रही थी। हालांकि दर्शकों को ये जोड़ी खूब पसंद आई।

लगातार चर्चा में हैं मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड डीवा मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। कभी अपने ब्रैंडेड कपड़ों को लेकर तो कभी बेबाक बात रखने के लिए मल्लिका सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप के साथ उनका अलग अंदाज दिख रहा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दिल से देसी हैं तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव आए दिन किसी न किसी नई स्किल से फैंस का दिल जीत लेते हैं। पिता लालू प्रसाद की तरह ही तेज प्रताप का भी देसी अंदाज उनके समर्थकों को बहुत पसंद आता है। वह बांसुरी बजाते, बाइक और साइकिल चलाते, ट्रैक्टर चलाते हैं, गायों की सेवा करते हैं और दूध दुहते हैं। तेजू भैया गजब के रील भी बनाते हैं। कभी योग-ध्यान करते हुए, कभी रैंप वॉक करते हुए, तो कभी धार्मिक अंदाज में उनके वीडियोज हमेशा चर्चा में रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.