तेजू भैया ने मल्‍ल‍िका शेरावत के साथ किया वर्कआउट, बोले- ये तो बड़ा हार्ड है

Updated on 25-08-2026 04:41 PM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही क्लिप में तेज प्रताप यादव को बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ वर्कआउट करते देखा गया। तेज प्रताप का चुटीला अंदाज और मल्लिका संग उनका मजेदार वर्कआउट सेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

'भोजपुरी बवाल' शो 2 अगस्त से शुरू हुआ था, ये शो मशहूर भोजपुरी हस्तियों की जिंदगी पर आधारित है। शो की घोषणा मई में हुई थी और इसका प्रीमियर 2 अगस्त को jiohotstar पर रिलीज हुआ था।

तेज प्रताप यादव को मल्लिका शेरावत संग ताल-मेल बिठाने में हुई मुश्किल

वायरल हो रहे इस हिस्से में, मल्लिका शेरावत एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभा रही हैं और तेज प्रताप यादव को योग आसन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखा रही हैं। जहां मल्लिका बड़े आराम से मूव्स करती नजर आईं वही तेज प्रताप को उनके साथ ताल-मेल बिठाने में मुश्किल हो रही है।

मल्लिका संग तेज प्रताप के मजेदार पल

मल्लिका जब तेज प्रताप को रस्सी पकड़ने में मदद करने आईं तो उन्होंने तेज प्रताप से कहा, 'मसल्स-वस्लस हैं आपके तो'। जिसके बाद वो उन्हें बताती नजर आईं कि एक्सरसाइज कैसे करनी है जिसपर तेज प्रताप कहते हैं, 'ये करना तो बड़ा हार्ड है'। इसके बाद मल्लिका बैंड एक्सरसाइज करती दिखीं जिसे देखकर तेज प्रताप बोले, 'हम बैंड करेंगे तो हमको सर दर्द होगा'। इसके बाद दोनों साथ बैठे नजर आए। मल्लिका तेज प्रताप से कहती हैं, 'थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया', जिसके रिपलाई में तेज प्रताप भोजपुरी अंदाज में कहते हैं, 'तहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी'।

तेज प्रताप यादव अपनी रुचियां और सार्वजनिक पहचान के लिए हैं फेमस

तेज प्रताप यादव, जिन्हें कभी मुख्य रूप से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे के तौर पर जाना जाता था, अब वो सोशल मीडियी पर एक ऐसी हस्ती बन चुके हैं जिनकी कई रुचियां और सार्वजनिक पहचान हैं। 2015 में, नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रहते हुए, वो घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था। तब से सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी राजनीतिक कमेंट्री, आध्यात्मिक, लाइफस्टाइल कंटेंट और व्लॉगिंग का मिश्रण बन गई है। यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स को उनकी विभिन्न रुचियां देखने को मिलती हैं।

'भोजपुरी बवाल' शो में कौन-कौन है शामिल

तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' शो में शामिल हैं, जो क्षेत्रीय मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों की जिंदगी पर आधारित शो है। इस शो में गायक और अभिनेता पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे नाम भी शामिल हैं। इस शो का फॉर्मेट पारंपरिक टास्क, एलिमिनेशन या बनावटी ड्रामे के बिना प्रतिभागियों की रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाता है।

राजनीतिक करियर में पहली बार गिरफ्तार तेज प्रताप

जुलाई 2026 में, तेज प्रताप को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस का आरोप था कि पटना में कथित NEET पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बढ़ने में उनकी मौजूदगी और गतिविधियों का हाथ था, जिसके कारण संपत्ति का नुकसान हुआ था। ये पहली बार था जब 38 साल के तेज प्रताप यादव राजनीतिक करियर के दौरान जेल जाना पड़ा था।

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी

तेज प्रताप यादव, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और रबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। साल 2018 में उन्होनें ऐश्वर्या राय से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनें बाद ही उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इसके बाद भी उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रही। 2025 में तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपने लंबे रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी की एक बार फिर खूब चर्चा हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.