मोहम्मद शमी की वापसी का एक ही तरीका, वर्ल्ड कप विनर की माननी होगी बात, यूं दो लाइन में दे दिया मंत्र

Updated on 10-08-2026 03:19 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता के बावजूद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति फिलहाल शमी को वापस टीम में लाने के मूड में नजर नहीं आ रही है। भारत ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं और नए विकल्पों को तराशा जा रहा है लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में शमी का नाम चयन चर्चाओं से गायब दिख रहा है।

जहीर खान ने मोहम्मद शमी को लेकर क्या कहा?

टीम मैनेजमेंट के इस रुख पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी बेबाक राय रखी है। जहीर का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट की सोच इस समय भविष्य की योजनाओं और नई प्राथमिकताओं पर केंद्रित हो सकती है। हालांकि, उनका कहना है कि शमी को अपनी उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए और जिस तरह से वह खुद को तैयार रख रहे हैं उन्हें वही रुख बरकरार रखना चाहिए।

शमी खेलते रहें और मैदान पर मौजूद रहें

जहीर खान ने शमी को सलाह देते हुए कहा, 'यह पूरी तरह से आपका फैसला होता है कि आप आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं। अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो आप चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं। मैं इस मामले को इसी नजरिए से देखता हूं। टीम मैनेजमेंट की सोच अलग हो सकती है, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आपकी अपनी सोच बेहद मायने रखती है। अगर आप योगदान देना चाहते हैं तो शमी जैसा कर रहे हैं वैसा ही करें- खेलते रहें और मैदान पर बने रहें।'

चोट खिलाड़ी की लाइफ का हिस्सा

टीम में बढ़ती खिलाड़ियों की चोटों और वर्कलोड के मुद्दे पर बात करते हुए जहीर खान ने इसे खेल का स्वाभाविक हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि चोटें किसी भी एथलीट के करियर का अहम दौर होती हैं और इसे सही ढंग से प्रबंधित करना जरूरी है। जहीर ने कहा, 'चोटें खेल और हर खिलाड़ी के सफर का अभिन्न हिस्सा हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट की बातें होती हैं लेकिन घटनाओं की टाइमिंग को समझना भी उतना ही जरूरी है। जब कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है या खराब दौर से गुजरता है तो जो चीजें आपके हाथ में हैं उन्हें सही तरीके से नियंत्रित करना बेहद जरूरी हो जाता है। जब तक आप समस्या की असली वजह नहीं समझ लेते, तब तक आप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.